MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Union budget 2023: पढ़ें निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनने तक के सफर के बारे में...

Union budget 2023: पढ़ें निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री बनने तक के सफर के बारे में...

लाइफस्टाइल डेस्क: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पूरी दुनिया में एक सशक्त महिला के रूप में जाना जाता है। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं निर्मला सीतारमण के बारे में कुछ रोचक बातें...

3 Min read
Author : Deepali Virk
| Updated : Feb 01 2023, 03:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : google

निर्मला सीतारमण का जन्म 18 अगस्त 1959 में तमिलनाडु के मदुरै में हुआ। वह एक ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता श्री नारायण सीतारमण एक रेलवे कर्मचारी थे। उनकी मां सावित्री देवी एक गृहिणी हैं।

28
Image Credit : google

बचपन से ही निर्मला सीतारमण को राजनैतिक व्यवस्था के बारे में पढ़ना बहुत अच्छा लगता था। उन्होंने तिरुचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से 1980 में इकोनॉमिक्स में एमए किया और यहीं से एमफिल की डिग्री भी हासिल की।

38
Image Credit : google

जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात परकला प्रभाकर से हुई। दोनों अलग विचारधारा के थे। निर्मला सीतारमण का झुकाव जहां बीजेपी की तरफ था, तो प्रभाकर शुरुआत से ही कांग्रेसी थे। लेकिन दोनों को एक-दूसरे के साथ रहना बहुत अच्छा लगता था। 1986 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों की एक बेटी परकला वांग्मयी भी हैं

48
Image Credit : google

निर्मला सीतारमण के शुरुआती करियर की बात की जाए, तो राजनीति में आने से पहले उन्होंने कई क्षेत्रों में नौकरी भी की। लंदन के एक होम डेकोर स्टोर हैबिटेट में उन्होंने एक सेल्स वूमेन के रूप में काम किया। इसके बाद एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एसोसिएशन यूके में एक अर्थशास्त्री के असिस्टेंट के रूप में भी काम किया। वह प्राइवेट वॉटर हाउस कूपर में सीनियर मैनेजर भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया। 1991 में वापस भारत आ गई। साल 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहीं।

58
Image Credit : google

2006 में निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई और बहुत कम समय में उन्होंने पार्टी में खुद को साबित करके दिखाया। 2010 में ही बीजेपी ने उन्हें अपना प्रवक्ता बना दिया। वह कई टीवी डिबेट में हिस्सा लेने लगी और सुर्खियों में छाई रहीं। 

68
Image Credit : google

2014 में जब केंद्र में जब एनडीए सत्ता में आई, तो उन्होंने कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में पद संभाला। इसके बाद 3 सितंबर 2017 को उन्होंने देश के रक्षा मंत्री पद की शपथ ली। वह भारत की पहली पूर्ण सामायिक महिला रक्षा मंत्री बनीं। 

78
Image Credit : google

इसके बाद 2019 में उन्होंने वित्त मंत्री का पद संभाला। निर्मला सीतारमण ने 5 जुलाई 2019 को अपना पहला बजट संसद में पेश किया और 1 फरवरी 2023 को उन्होंने अपना पांचवां बजट संसद में पेश किया। वह भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री हैं।

88
Image Credit : google

निर्मला सीतारमण की संपत्ति पर नजर डालें तो रिपोर्ट के अनुसार 2020 तक उनके पास 1.34 करोड़ रुपए की संपत्ति थी। जिसमें अपने पति के साथ हिस्सेदारी में 99.36 लाख का एक मकान और 16.2 लाख रुपए की गैर कृषि भूमि भी है। एक रिपोर्ट के अनुसार निर्मला सीतारमण के पास खुद की कार भी नहीं है। उनके पास बजाज का एक स्कूटर है। 

ये भी पढ़ें- 7 फोटो में देखें कैसी है वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की फैमिली, बेटी है मां की परछाई

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
न ज्यादा स्पेस न ज्यादा महंगा, चुनें Tuxedo Sofa की 5 लग्जरी डिजाइन
Recommended image2
चपटे गाल दिखेंगे भरे-भरे, शॉर्ट हेयर में करें 5 गॉर्जियस हेयर डो
Recommended image3
शिव की भक्ति नीले रंग की शक्ति, महाशिवरात्रि के लिए ब्लू कलर ब्लाउज
Recommended image4
PTM में पहन जाएं 7 अजरख साड़ी, प्रिंसपल भी पूछेगी कहां से खरीदी?
Recommended image5
Center Table for Living Room: लिविंग रूम के लिए 5 मॉडर्न सेंटर टेबल, जो घर को देंगे रॉयल और एलिगेंट टच
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved