मॉनसून का आगमन होने वाला है। एक तरफ जहां गर्मी से राहत मिलेगी तो दूसरी तरह हेल्थ से जुड़ी कई समस्या भी सामने आएंगी। इस मौसम में स्किन काफी ऑयली हो जाती हैं। ऐसे में पिंपल्स निकल आते हैं जिससे चेहरे की खूबसूरती खराब हो जाती है। इस समस्या को ऑर्गेनिक फेसपैक से दूर किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल डेस्क. मॉनसून में स्किन काफी ऑयली हो जाती है। इसके पीछे वजह उमस और गर्मी से निकलने वाला पसीना होता है। पसीना आने से स्किन ऑयली हो जाती है और धूल पड़ने से पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है। इसके साथ ही इस मौसम में त्वचा का रंग भी काला पड़ जाता है। चेहरे की रौनक खोने लगती है। चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए फिर आप महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं। पार्लर जाते हैं। इसमें आप हजारों खर्च करते हैं। लेकिन घर पर बने ऑर्गेनिक फेसपैक (Organic Face Pack) से स्किन ग्लो पा सकते हैं। इसके साथ ही चेहरे की रंगत भी बरकरार रहेगी। आइए जानते हैं 3 फेसपैक। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेसन-दही फेस पैक चेहरे पर लाएगा निखार

बेसन-दही फेस पैक बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच ताजी दही डालें। एक चुटकी हल्दी डालकर मिलाए। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा ले और 20 मिनट के बाद सूखने पर इसे धो लें। यह फेस पैक पीएच लेवल को मेंटेन करके पोर्स को साफ रखता है। ये फेसपैक आज से नहीं बल्कि दादी के जमाने से चली आ रही है।

एलोवेरा-हल्दी फेस पैक

एलोवेरा से पिंपल और दाग -धब्बे की समस्या दूर होती है। इसमें हल्दी मिलने से इंफेक्शन भी छुटकारा मिलता है। इस पैक को तैयार करने के लिए 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा पल्प में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला दें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर थोड़ा सा मसाज करें। 20 मिनट बाद इसे धो लें।

ओट्स-शहद-दही फेसपैक

इस पैक से डेड स्किन निकल जाती है और पोर्स क्लियर हो जाता है। जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। इसे बनाने के लिए ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। 2 चम्मच ओट्स में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद मिला लें। अच्छी तरह पेस्ट बनाकर इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 10 से20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

बता दें कि मानसून में स्किन ऑयली होता है। इसलिए मेकअप से बचना चाहिए। इससे चेहरे का पोर्स ब्लॉक हो जाता है। सिर्फ खास मौके पर ही मेकअप करें। इसके साथ स्कीन मॉइस्चराइज करना ना भूलें।

(डिस्कलेमर: इस लेख में सामान्य जानकारी के आधार पर तरीके बताए गए हैं। एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सुझाव के तौर पर लें। )

और पढ़ें:

क्रिकेटर केएल राहुल की हुई स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी,जानें क्या होता है Sports Hernia

मुकेश अंबानी की IVF बेबी हैं ईशा अंबानी और आकाश, जानें क्या होता है ये फर्टिलिटी ट्रीटमेंट