भारत विभिन्नताओं का देश है। खान-पान से लेकर पर्व त्योहार में भी अलग-अलग तस्वीर देखने को मिलती है। उत्तर भारत में जहां भाई की लंबी उम्र की कामना करने के लिए बहनें राखी बांधी हैं। वहीं, साउथ में रक्षाबंधन का रिवाज नहीं देखने को मिलता है। 

लाइफस्टाइल डेस्क. दक्षिण भारत रक्षाबंधन का त्योहार नहीं मनाया जाता है। हालांकि बदलते दौर में वहां इस त्योहार के प्रति लोगों में आकर्षण बनने लगा है और कई घरों में यह मनाया भी जाने लगा है। लेकिन वहां पर सावन के पूर्णिमा के दिन नारियण पूर्णिमा का त्योहार मनाने हैं। जोकि भाई-बहन के त्योहार से अलग होता है। लेकिन कर्नाटक में एक ऐसा त्योहार मनाया जाता है जो भाई-बहन के लिए होता है। सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी को जहां उत्तर भारत में नागपंचमी का त्योहार मनाया जाता है। ठीक वैसे ही कर्नाटक में सांप को जोड़कर भाई की सुरक्षा के लिए यह पर्व मनाया जाता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाई के पीठ पर दूध से भीगी मिट्टी लगाती हैं बहनें

कर्नाटक में सावन के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बहनें सांप की मूर्ति या जहां वो रहता है उसके पास दूध की धारा चढ़ाती हैं। इसके बाद दूध से भीगी मिट्टी घर लाकर भाई की पीठ पर लगाती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे भाई के जीवन के सारे कष्ट को नाग देवता दूर कर देते हैं और लंबी उम्र प्रदान करते हैं। बहनें पारंपरिक गीत गाकर पूजा करती हैं।

नाग देवता ने भाई को दिया जीवनदान

इस त्योहार के पीछे एक कहानी है। पहली कहानी कुछ ऐसी है-एक बार एक लड़की अपने भाई से नाग पूजा के लिए कुछ फूल लाने के लिए कहा। जो भाई फूल लाने गया उसे सांप ने काट लिया और उसकी मृत्यु हो गई। बहन तब नाग देवता से प्रार्थन करती है। जिससे वो उसके भाई को जिंदा कर देते है। उस दिन को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

रक्षाबंधन के दिन साउथ में मनाया जाता है नारियल पूर्णिमा

वहीं, रक्षा बंधन के दिन दक्षिण भारत के समुद्री क्षेत्रों में लोग इस दिन नारियल पूर्णिमा का त्योहार मनाते हैं। यह मछुआरों का त्योहार होता है। इसी दिन से मछुआरे मछली पकड़ने की शुरुआत करते हैं। इस दिन भगवान इंद्र और वरुण देवता की पूजा की जाती है।

और पढ़ें:

raksha Bandhan 2022: राखी पर भाई को खिलाएं बंगाल से लेकर मैसूर की ये फेमस मिठाई

चाहते हैं भाई हो जाएं मालामाल तो इस राखी बहनें ऐसे मनाएं रक्षाबंधन, बदल जाएगी भाई की किस्मत