MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • Mother's Day: परफेक्ट मां के अंदर होती है ये 6 क्वालिटी, क्या आप में भी है

Mother's Day: परफेक्ट मां के अंदर होती है ये 6 क्वालिटी, क्या आप में भी है

रिलेशनशिप डेस्क.बच्चों का लालन-पालन करना दुनिया का सबसे मुश्किल भरा काम होता है। एक मां अपने बच्चों की पहली गुरू होती है। उसके गाइड से बच्चा बेहतर इंसान बनता है। आइए बताते हैं कुछ ऐसी क्वालिटी जो हर मां के अंदर होनी चाहिए।

3 Min read
Author : Nitu Kumari
Published : May 14 2023, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

हर महिला चाहती हैं कि वो परफेक्ट मदर बने। इसके लिए वो दिन भर बच्चों के पीछे रहती हैं। जिसकी वजह से खुद को इग्नोर करने लगती हैं। जो कि सही नहीं है। एक अच्छी मां होने का मतलब है खुद पर फोकस करते हुए बच्चों को समझने की कोशिश करना।

26
Image Credit : Getty

खुद को समझें

बच्चे को समझने के लिए बहुत जरूरी है कि आप आत्म जागरुक हो यानी खुद को समझें। अगर मां को अपनी ताकत और कमजोरियों के बारे में पता होता है तो वो चीजों को बेहतर तरीके से मैनेज करती है। इतना नहीं वो अपनी संतान की ताकत और कमजोरी भी पहचान सकती है। उसे बेहतर तरीके से हैंडल कर सकती है।

36
Image Credit : Getty

मजबूत बनें

हर मां को मजबूत बनना यानी स्ट्रॉग होना जरूरी है। क्योंकि संतान के साथ कुछ भी हो मसलन स्कूल में कम नंबर आना, बदमाशी करना, बीमार होना..हर बात पर मां को सुनाया जाता है। जिसकी वजह से उनका मन काफी दुखी होता है। ऐसे मामलों में आपको जरूरी है कि आप मजबूत बनें। मजबूत होने से ना सिर्फ आप खुद को दुखी होने से बचा सकती हैं, बल्कि बच्चों को भी किसी मुश्किल परिस्थिति से बचा सकती हैं।

46
Image Credit : Getty

सुनने की आदत

हर बच्चे की ख्वाहिश होती है कि उसकी मां एक दोस्त की तरह पेश आए। उसे बिना जज किए हुए सुने। बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते हैं वह अपनी इमोशन और अनुभवों को शेयर करना चाहते हैं। लेकिन अगर आप इसे सुनने से इग्नोर करती हैं या फिर ध्यान से नहीं सुनती है तो बच्चा अकेला महसूस करने लगता है। वो कोई भी बात बाद में करने से कतराने लगता है। ऐसे में उसकी जिंदगी में क्या चल रहा है बचपन से ही सुनना शुरू कर दें, ताकि उसे सही और गलत का फर्क बाद में बता सकें।

56
Image Credit : Getty

दयालु बनें

अक्सर देखा गया है कि माता-पिता अपने बच्चों की गलतियों को माफ नहीं करते हैं। उन्हें काफी डांटते और मारते हैं। जिसकी वजह से बच्चा धीरे-धीरे आपकी तरह होने लगता है। उनके अंदर भी विनम्रता की भावना कम होने लगती हैं। इसलिए परफेक्ट मदर कहलाने के लिए विनम्र होना जरूरी है, ताकि बच्चे के अंदर भी ये भावना भरी जा सकें।

66
Image Credit : Getty

सपोर्टिव बनें

मां के अंदर बच्चों को सपोर्ट करने की क्वालिटी होनी चाहिए।बच्चा अगर कुछ करना चाहता है या कोशिश करता है तो बहुत जरूरी है कि मां उसे सपोर्ट करें। उसे अपने फैसले लेने की आजादी दें। हालांकि अगर बच्चा गलत रास्ते पर जा रहा है या उसे पता नहीं है कि जो वो करने वाला है वो सही नहीं है तो फिर उसे समझाएं। सही और गलत का फर्क प्यार से समझाएं।

और पढ़ें:

Mother's day पर रखें अपनी मां की सेहत का ख्याल और उन्हें दें ये 7 हेल्थ रिलेटेड गिफ्ट

हार्ट अटैक के बाद वर्कआउट करना सही या गलत, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरी मां कौन है? अपनी मां को खोजने 7000 KM दूर से भारत आया लड़का
Recommended image2
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 के हर दिन की जानें खासियत
Recommended image3
90s Love Vs Modern Love: अनन्या पांडे ने आज के प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप को क्यों कहा ‘पॉपकॉर्न लव’?
Recommended image4
अजीब कंफ्यूजन! वो मेरे और मैं उसके दोस्तों के साथ सोया और फिर...
Recommended image5
महिला टीचर का 3.30 घंटे तक चला 'गंदा खेल', लूट ली 17 वर्षीय छात्र की इज्जत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved