सेक्स के दौरान लाइट ऑन-ऑफ का क्या है कनेक्शन, 5 कपल की जानते हैं स्टोरी
रिलेशनशिप डेस्क. सेक्स के दौरान कपल अलग-अलग चीजें करना पसंद करते हैं। कुछ को लाइट ऑन करके अंतरंग होना पसंद है तो कुछ को लाइट ऑफ करके। लाइट ऑन-ऑफ करने के शारीरिक संबंध बनाने के पीछे क्या कपल्स की लॉजिक होती है आइए जानते हैं।
| Published : May 09 2023, 11:50 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
- छुपाने के लिए क्या है
मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं और वो भी मुझसे उतना ही करती है। हमारे बीच छुपाने के लिए कुछ नहीं है। हमारे शरीर का आकार चाहे जैसा भी है हम दोनों एक दूसरे को देखना पसंद करते हैं। बेडरुम की लाइट ऑन करके हम अंतरंग होना पसंद करते हैं। इससे हम शारीरिक संबंध बनाते वक्त एक दूसरे के चेहरे का रिएक्शन देख पाते हैं।
2. पत्नी नहीं है सहज
पटना के एक शख्स अपनी स्टोरी को शेयर करते हुए कहते हैं कि पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त लाइट ऑफ रहती है। पत्नी अपने शरीर को लेकर कंफर्टेबल नहीं है और मैं उसकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अंधेरे में संबंध बनाता हूं। वैसे अंधेरे में मैं उसे ज्यादा महसूस कर पाता हूं।
3. मैं क्या कर रहा हूं ये देखना पसंद है मुझे
मेरी पत्नी कुछ खास स्पॉट्स में नाजुक और सटीक स्पर्श को पसंद करती है। मैं उसे खुश कर पा रहा हूं कि नहीं उसके उन अंगों को टच करके इसके लिए लाइट ऑन करके रखना पसंद करता हूं। बेडरुम में जब रोशनी होती है तो मैं उसे अच्छी तरह टच करता हूं और यह देखकर अच्छा लगता है कि उसे सारी खुशी मिल रही है।
4. लाइट ऑन सेफ होने की गारंटी
बेंगलुरु के एक कपल शारीरिक संबंध बनाते वक्त लाइट ऑन इसलिए रखना पसंद करते हैं क्योंकि ये सेफ होता है। प्रेमिका बताती है कि जब प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं तो कंडोम का इस्तेमाल करते हैं। लाइट में पता चलता है कि कंडोम में कोई छेद ना हो। इतना ही नहीं मुझे अपने ब्वॉयफ्रेंड को पूरी तरह कपड़ों के देखना भी पसंद हैं। मुझे उसके मसल्स से प्यार है।
5. रिएक्शन नहीं पसंद
बिहार के गया कि रहने वाली एक महिला बेडरुम में पति के साथ शारीरिक संबंध बनाते वक्त लाइट ऑफ रखना पसंद करती हैं। शारीरिक संबंध बनाते वक्त चेहरे का जो रिएक्शन होता है उन्हें देखना पसंद नहीं है। वो सिर्फ खुशी को महसूस करना चाहती हैं ना कि उसे देखना। इसलिए वो अंधेरे कमरे में पति के साथ होना पसंद करती हैं।
और पढ़ें:
67 की मां की संपत्ति के लालच में मारी गई मति, 3 बच्चों की हत्या के लिए 65 लाख की दी सुपारी
PHOTOS: 74 साल की उम्र में कहर ढाह रही दादी, जीरो फिगर और खूबसूरती पर फिदा हुए लोग