MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Relationship
  • Mother's day 2023: मां-बेटी के रिश्ते को मजबूत बनाती है ये 7 आदतें, आप भी आज से करें लाइफ में शामिल

Mother's day 2023: मां-बेटी के रिश्ते को मजबूत बनाती है ये 7 आदतें, आप भी आज से करें लाइफ में शामिल

रिलेशनशिप डेस्क: मां बेटी का रिश्ता इस दुनिया का सबसे खास और अटूट रिश्ता होता है। इसी प्यार और बॉन्ड को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि एक मां-बेटी का रिश्ता कैसा होना चाहिए..

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : May 09 2023, 07:47 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कम्युनिकेशन
Image Credit : Getty

कम्युनिकेशन

कम्युनिकेशन यानी की संचार किसी भी रिश्ते को स्ट्रांग बनाने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। ठीक इसी तरह मां बेटी का रिश्ता भी कम्युनिकेशन पर टिका होता है। आप एक दूसरे से जितने खुले मन और ईमानदार तरीके से बात करेंगे, विचारों को शेयर करेंगे उतना ही आप एक दूसरे के करीब होंगे।

27
आपसी सम्मान
Image Credit : Getty

आपसी सम्मान

मां और बेटी दोनों एक दूसरे की राय, विश्वास और फैसलों के प्रति परस्पर सम्मान दिखाएं। मां या बेटी को ये स्वीकार करना जरूरी है कि हर इंसान के अपने विचार और भावनाएं होती हैं जिनका उन्हें सम्मान करना चाहिए।

37
माफ करना
Image Credit : Getty

माफ करना

किसी भी रिश्ते की तरह मां-बेटी के रिश्ते में भी कई बार असहमति या विवाद हो सकता है। ऐसे में माफ करना या सॉरी कहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, जो किसी भी रिश्ते में मनमुटाव को दूर कर सकता है।

47
सपोर्ट
Image Credit : Getty

सपोर्ट

एक मां को अपनी बेटी के सपनों, लक्ष्य और उसकी आकांक्षाओं का सपोर्ट करना चाहिए। वहीं, एक बेटी को भी अपनी मां की भावनाओं, उनके फैसलों का सम्मान करना चाहिए। दोनों को एक दूसरे के समर्थन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

57
सीमाएं
Image Credit : Getty

सीमाएं

हर रिश्ते की तरह मां बेटी के रिश्ते की भी कुछ सीमाएं तय होनी चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। मां बेटी के रिश्ते में दोस्ती होनी बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह आपकी मां है, इसकी एक बॉउंडेशन होनी चाहिए और एक दूसरे को उन सीमाओं का सम्मान करना चाहिए।

67
एक दूसरे की सजेशन लेना
Image Credit : Getty

एक दूसरे की सजेशन लेना

एक समय ऐसा आता है जब मां बेटी एक दूसरे की राय जरूर लेती हैं। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होता है और आपको बेहतर सजेशन भी मिल सकता है।

77
कैसा होना चाहिए मां-बेटी का रिश्ता
Image Credit : Getty

कैसा होना चाहिए मां-बेटी का रिश्ता

कुल मिलाकर एक मां और बेटी का रिश्ता पॉजिटिविटी और प्यार से भरा होना चाहिए। जहां दोनों पक्षों को सुना जाए, दोनों पक्ष एक दूसरे का सम्मान करें, समर्थन करें और इस रिश्ते को मजबूत और स्थायी बनाने के लिए लगातार कोशिश करें।

और पढ़ें- Mother's day 2023: अब बारी आपकी...मां की सेहत का ख्याल रखने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मेरी मां कौन है? अपनी मां को खोजने 7000 KM दूर से भारत आया लड़का
Recommended image2
Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 के हर दिन की जानें खासियत
Recommended image3
90s Love Vs Modern Love: अनन्या पांडे ने आज के प्यार और लिव-इन रिलेशनशिप को क्यों कहा ‘पॉपकॉर्न लव’?
Recommended image4
अजीब कंफ्यूजन! वो मेरे और मैं उसके दोस्तों के साथ सोया और फिर...
Recommended image5
महिला टीचर का 3.30 घंटे तक चला 'गंदा खेल', लूट ली 17 वर्षीय छात्र की इज्जत!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved