संतान की सुरक्षा के लिए एक मां क्या कुछ नहीं करती है। लेकिन 67 साल की महिला अपने ही तीन बच्चों को मारने के लिए एक हत्यारे को हायर किया। इस उम्र में वो इकलौती संपत्ति की मालकिन बनना चाहती थी। हालांकि अब वो सलाखों के पीछे हैं। 

रिलेशनशिप डेस्क. मां-बच्चों का इस जग में बड़ा ही निर्मला नाता...लेकिन कभी-कभी मां इस रिश्ते पर दाग लगाने का काम कर देती हैं। कलयुग में संतान कपूत तो हो ही जाते हैं, माता भी कुमाता की श्रेणी में कभी-कभी आकर खड़ी हो जाती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर रूस से सर्बिया से सामने आई है। जहां 67 साल की एक मां अपनी तीन बड़ी संतानों को मरवाने के लिए हत्यारा हायर करती है। इसके पीछे वजह संपत्ति का लालच बताया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन बच्चों को मारने के लिए हायर किया किलर

67 की महिला पर आरोप लगा है कि उसने अपने एक बेटे और दो बेटियों को मरवाने के लिए प्लानिंग की। इसके लिए उसने हत्यारे को हायर किया। लेकिन वक्त रहते महिला की साजिश का पता चल गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। सरकार की तरफ से टेलीग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की गई हैं। जिसमें महिला को उसके घर के बाहर पुलिस हिरासत में ले जाते हुए दिखाया गया है। पारिवारिक संपत्ति की इकलौती मालकिन वो बनना चाहती थी। इसके लिए उसने योजना बनाई और अपने एक दोस्त को बताया। उसी ने हत्यारे को हायर करने में महिला की मदद की। इसके लिए 65 लाख से अधिक रुपये हत्यारे को दिए गए।

बेटी को मारने पहुंचा हत्यारा और खुल गई पोल

इसके बाद जब हायर किलर एक बेटी को निशाना बनाने पहुंचा तब पूरा मामला खुला। मेट्रो यूके की रिपोर्ट के अनुसार महिला की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वो बहुत सारे पैसों के साथ दिखाई दे रही है। वो रुपए को गिन रही है किसी को देने के लिए। जानकारी की मानें तो 1956 में पैदा होने वाली रीजनल सेंटर की निवासी महिला संपत्ति की इकलौती अधिकारी बनना चाहती थीं। इसलिए उसने अपने 1978 में जन्मे बेटे और 1974 में पैदा होने वाली बेटियों को मारने के लिए सुपारी दिया। महिला के तीनों बच्चे बड़े थे।

महिला को लिया गया हिरासत में

महिला को जब हिरासत में लिया गया तो अधिकारी ने हथकड़ी लगाते हुए उससे पूछा कि क्या आपको समझ में आया कि आपको क्यों हिरासत में लिया गया है। इसके जवाब में महिला ने ना में जवाब दिया। जिसके बाद अफसर ने कहा कि आप पर आरोप है कि आपने अपने बच्चों को मरवाने की कोशिश की। पूरे रुस में इस महिला की करतूत चर्चा का विषय बन गए हैं।

और पढ़ें:

PHOTOS: 74 साल की उम्र में कहर ढाह रही दादी, जीरो फिगर और खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

ब्लैक डायरी: पति-पत्नी और पैनिक अटैक, सेक्स के दौरान बदल जाता है माहौल