बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया, उसके पिता चाहते थे घर में बेटी पैदा हो, लेकिन जब मैंने जन्म लिया तो वह मुझसे बचपन से ही दुश्मनों की तरह व्यवहार करने लगे। जरा-जरा सी बात पर मुझे पीटते थे। 

भिंड (मध्य प्रदेश). जिस पिता के साये में वह खुद को महफूज समझती रही। लेकिन एक दिन वही पिता एक दिन उसके लिए हैवान बन जाएग उसने कभी सोचा नहीं था। जहां एक 16 साल की नाबालिग लड़की ने अपने पिता पर बंधक बनाने और रेप करने का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां को कॉल कर बताई पिता की काली करतूतें...
दरअसल, यह घिनौनी घटना शनिवार रात यानि दो दिन पहले भिंड जिले में हुई। जब रात को मां कहीं पास में ही गई थी, उसी दौरान हैवान पिता ने अपनी बच्ची के साथ रेप किया। किसी तरह बेटी ने अपनी मां को फोन कर बुलाया और रोते हुए पिता की काली करतूतों के बारे में बताया।

बेटी ने रोते हुई बताई आपबीती...
पीड़ित बच्ची ने अपनी मां के साथ थाने में जाकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। बच्ची ने पुलिस को दिए बयान में बताया, उसके पिता चाहते थे घर में बेटी पैदा हो, लेकिन जब मैंने जन्म लिया तो वह मुझसे बचपन से ही दुश्मनों की तरह व्यवहार करने लगे। जरा-जरा सी बात पर मुझे पीटते थे। कई बार मुझको कमरे में बंद किया गया। लेकिन मां मेरी मदद करती थीं। 

पत्नी ने कहा-वो मेरा पति नही, हैवान है...
पीड़िता बच्ची ने बताया कि वह मेरे साथ-साथ मां को भी पीटता था। बेटे को जन्म नहीं देने के लिए मां को दोषी ठहराता था। महिला ने भी बेटी की बात को सही बताया और कहा उस जैसे हैवान पति को जल्द से जल्द सजा मिले। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसकी कई जगह तलाश की। लेकिन फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।