अमरपाटन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर पी मिश्रा ने बताया कि चोर सहारा बैंक के निकट एसबीआई एटीएम की मशीन एवं उसमें भरे 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।

सतना. सतना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर अमरपाटन कस्बे में सफेद रंग की एसयूवी में आये बदमाश गुरुवार- शुक्रवार की रात 29 लाख रुपयों से भरा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम उखाड़ कर साथ ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमरपाटन पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक आर पी मिश्रा ने बताया कि चोर सहारा बैंक के निकट एसबीआई एटीएम की मशीन एवं उसमें भरे 29 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सुबह जब आसपास के लोगों ने एटीएम केन्द्र को अस्त-व्यस्त देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।

मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वारदात में शामिल बदमाशों से जब एटीएम से नगद नहीं निकला तो वे कटर से पूरी मशीन को ही काटकर ले गये। थाना प्रभारी ने एसबीआई के अधिकारियों के हवाले से बताया कि चोरी गये एटीएम में 29,55,400 रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिये एक दर्जन दल बनाए हैं, कई स्थानों पर तलाशी ली जा रही है लेकिन फिलहाल अरोपियों का सुराग नहीं मिला है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)