शिवपुरी. पार्वती नदी के किनारे रेत की अवैध खदान में 2 बच्चों समेत 4 लोग जिंदा दफन हो गए।

शिवपुरी. पार्वती नदी के किनारे रेत की अवैध खदान में 2 बच्चों समेत 4 लोग जिंदा दफन हो गए। 3 मजदूर घायल भी हैं। लोगों ने शव बाहर निकाले। हादसा सोमवार को शिवपुरी के ग्राम मारोरा खालसा में हुआ। हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। मजदूर रेत का अवैध खनन कर रहे थे। उनके साथ दो बच्चे भी खदान में खेल रहे थे। इसी दौरान खदान धंस गई। किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मृतकों में निवास सिंह (18), सुदामा (18), कतला (12, नीतेश (8) शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred