11वीं में पढ़ती है छात्रा। लिफ्ट देने के बहाने की यह गलत हरकत। पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में। 

 सिंगरौली: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ रेप की घटना सामने आई है। घटना गुरूवार की है। छात्रा ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 क्लोरोफॉर्म सुंघा कर किया बेहोश 

जानकारी देते हुए छात्रा ने बताया कि वह अपने स्कूल जा रही थी, जब तीन आदमियों ने उसे कार में लिफ्ट का ऑफर दिया। जितनी देर में वह कुछ समझ पाती, एक आदमी ने गाड़ी से उतर कर उसे क्लोरोफॉर्म सुंघा दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसके साथ गलत हरकत की गई। बाद में आरोपी उसे सड़क के किनारे छोड़ कर फरार हो गए। होश में आने पर, छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और माता पिता को इस घटना की जानकारी दी । उसे जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया और पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों रघुनन्दन दास, दीपक और जीतू को हीरासत में ले लिया है। तीनों पर आईपीसी और पोक्सो के तहत किडनैपिंग और रेप के चार्ज लगे हैं।