बुरहानपुर के नगर निगम आयुक्त दफ्तर में एक महिला का रौद्र रूप देखकर अच्छे-खासों की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। महिला का आरोप था कि एक अफसर ने काम के एवज में उसे शाम को घर आने को बोला। बस फिर क्या था, महिला ने अफसर को पीटने चप्पल उतार दी। महिला ने कमिश्नर के सामने भी अफसर को खरी-खरी सुनाई।

बुरहानपुर. यहां के नगर निगम आयुक्त दफ्तर में एक महिला ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिला का रौद्र रूप देखकर कमिश्नर तक सकपका गए। महिला ने एक अफसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे पीटने चप्पल उतार ली थी। महिला का आरोप था कि अफसर उसके काम के बदले शाम को घर पर बुला रहे थे। बताते हैं कि महिला की सास नगर निगम आयुक्त में काम करती है। वो सास की छुट्टी की एप्लिकेशन लेकर दफ्तर आई थी। आरोप है कि असिस्टेंट इंजीनियर ने उसके साथ बदतमीजी की। इस पर वो गुस्सा हो गई। महिला ने जब अफसर को मारने के लिए चप्पल उतारी, तो वो भागकर कमिश्नर बीडी भूमरकर के कमरे में चले गए। महिला वहां भी उनका पीछा करते हुए जा पहुंची।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला के तेवर देखकर इंजीनियर बाबू कमिश्नर के पीछे छुप गए। जब कमिश्नर ने महिला को समझाने की कोशिश की,तो वो उन पर भी भड़क उठी। वो कमिश्नर को भी उंगली दिखा-दिखाकर बोलती रही। कमिश्नर ने कहा कि उन्होंने महिला को थाने जाकर शिकायत करने को बोला था। हालांकि इंजीनियर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।