मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दिए बयान ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने अपनी ही शिवराज सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। साध्वी ने कहा-मेरे गांव के लोगबेटियों को बेचकर पुलिस को रिश्वत देते हैं। 

भोपाल. भारतीय जनता पार्टी की ब्रांड नेता और भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा मे रहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। लेकिन उनके इस बयान से उन्होंने पुलिस, प्रशासन और अपनी ही राज्य सरकार को कटघरे में खड़ कर दिया है। जिसके बाद कांग्रेस ने इस बयान को मुद्दा बनाकर शिवराज सिंह सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान बाद प्रदेश में गरमाई राजनीति
दरअसल, सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। साध्वी 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में आयोजित उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में पहुंची थीं। जहां उन्होंने उन तीन गांव की कहानी बताई जिनको उन्होंन गोद लिया है। उनके मुताबिक वह इन गोद लिए गांव में गरीब बच्चियों की पढ़ने-लिखने में मदद करती हैं। लेकिन उन्होंने कहा-'यहां के लोग बेटियों को बेचकर पुलिस को रिश्वत देने के लिए मजबूर हैं'। उनके यह बयान देकर एक तरह से अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए। जिसको लेकर अब राजनीति गरमा गई है। 

बेबसी में लोग बेटियों को बेंचकर पुलिस को देते हैं रिश्वत
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नेकार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, कुछ ऐसी बस्तियां-गांव हैं.. जिनको मैंने गोद लिया है...यहां बहुत ही गरीब लोग निवास करते हैं। जो मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहे हैं। इन गावों में रहने वाले बच्चों के पास ना पढ़ने का साधन है और ना इन बच्चों के माता-पिता के पास कमाने का साधन है। इसके अलावा ये बेबसी में भट्टियों पर कच्ची शराब बनाते हैं और बेचते हैं। वहीं कभी-कभी पुलिस चैकिंग लिए आती है और इन लोगों को पकड़कर थाने ले जाती है। उनको छुड़वाने के लिए परिवरा के पास पैसे नहीं होते हैं। ऐसे में वह अपनी नाबालिग बच्चियों को बेच देते हैं। फिर कहीं जाकर लोगों को पुलिस से छुड़वाते हैं।

कांग्रेस ने शिवराज सरकार को घेरना किया शुरू
वहीं साध्वी के बयान का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने शिवराज सरकार की योजनाओं और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर घेरना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश की कांग्रेस प्रवक्ता और राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा कि भाजपा की सांसद खुद उनकी सरकार की पोल खोल रही है। कैसे पुलिस के रिश्वत के लिए लोग अपनी बेटियों को बेच देते हैं। 

यह भी पढ़ें- कौन है ये पूर्व विधायक, जो संसद भवन उड़ाने की धमकी देकर हुआ गिरफ्तार, लंबी है इसकी क्राइम कुंडली