अक्सर अपने विवादित स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने फिर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बता दिया। उन्होंने यह बयान बुधवार को लोकसभा में दिया। उनके बयान के बाद संसद में हंगामा मच गया और कांग्रेस ने जमकर विरोध किया।

भोपाल. अक्सर अपने विवादित स्टेटमेंट के लिए चर्चा में रहने वाली प्रज्ञा ठाकुर ने फिर महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बता दिया। उन्होंने यह बयान बुधवार को लोकसभा में दिया। उनके बयान के बाद संसद में हंगामा मच गया और कांग्रेस ने जमकर विरोध किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस सांसद के बयान पर भडक़ उठी प्रज्ञा
दरअसल, लोकसभा में द्रमुक सांसद ए. राजा ने अपनी राय रखते हुए एसपीजी बिल संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दे रहे थे। इतने में बीच में ही प्रज्ञा ठाकुर ने दखल देते हुए कहा, आप 'देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए। बस इसके बाद तो सभी पार्टियों के सांसद खास कार कांग्रेस सांसद इसका जमकर विरोध करने लगे।

Scroll to load tweet…

प्रज्ञा को चुप कराने आगे आए भाजपा सांसद 
जब उनके इस विवादित बयान के बाद संसद में विपक्षी पार्टियों ने विरोध जताना शुरू किया तो भाजपा सांसदों ने प्रज्ञा ठाकुर को बैठने और चुप रहने के लिए कहा।