मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। 

भोपाल. मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दो दिन बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राज्यपाल ने शर्मा को अध्यक्ष का निर्वाचन होने तक कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। बता दें कि इससे पहले जगदीश देवड़ा इस पर पर कार्यरत थे, मंत्री बनने पर उन्होंने दो जुलाई को त्यागपत्र दे दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 जुलाई से शुरू हो रहा मानसून सत्र
दरअसल, इसी माह 20 तारीख से मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। मानसून सत्र में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है, तब तक शर्मा इस पद पर बने रहेंगे। शर्मा भोपाल जिले की हुजूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं। 

मंत्री पद नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे शर्मा
जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर शर्मा को मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन आखिर में उनका नाम सूची से हटा दिया गया। मंत्रिमंडल में उनको जगह नहीं मिलने की वजह से वह नाराज भी चल रहे थे। बताया जाता है कि इसलिए उनको विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है।