कोरोना की तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी दहशत से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटकर बीच सड़र पर फेंक दिया। 

शिवपुरी (मध्य प्रदेश). कोरोना की तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। इसकी दहशत से लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने खुद का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काटकर बीच सड़र पर फेंक दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना के पीछे युवक ने बताई यह वजह
दरअसल,यह घटना शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में बुधवार के दिन सामने आई। जहां 22 साल के गोविंददास जाटव ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। युवक ने इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह किन्नर बनने की इच्छा जताई है। 

बेटे को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले गए घरवाले
खून बहता देख युवक के परिजन घबरा गए। वह बेटे को लहूलुहान हालत में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसको ग्वालियर रेफर कर दिया। युवक पिछोर तहसील के नगरेला गांव का रहने वाला है डॉक्टरों के मुताबिक उसकी मानसिक हालत भी ठीक है।