दशहरे के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम हाउस में पूजा-अर्चना की। वहीं पुलिस अफसरों ने भी पुलिस लाइंस में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। 

भोपाल. दशहरे के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परंपरागत तौर-तरीक से शस्त्रों और वाहनों की पूजा की। मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के सामने यह पूजा-अर्चना की। इस मौके पर एडीजी एसडब्ल्यू नकवी, मुख्यमंत्री के OSD प्रवीण कक्कड़, मुख्य सुरक्षा अधिकारी अजय पांडे भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिये लोगों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि 'हम समाज में फैली बुराइयों, कुरीतियों को खत्म करने का संकल्प लें।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस लाइंस में पूजा-अर्चना
उधर, भोपाल कलेक्टर तरुण पितौड़े और डीआईजी इरशाद वली ने पुलिस लाइंस में शस्त्रों की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर विजय दत्ता, एसपी नार्थ शैलेन्द्र सिंह चौहान, एसपी साउथ सम्पत उपाध्याय एवं एएसपी अखिल पटेल विशेष तौर पर मौजूद थे।