दो जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ‘‘वीर सावरकर कितने ‘वीर’?’’ नाम से एक किताब वितरित की है।

भोपाल, दो जनवरी अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ‘‘वीर सावरकर कितने ‘वीर’?’’ नाम से एक किताब वितरित की है, जिसमें राजनीतिक हिंदूवादी विचारधारा के जनक कहे जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर पर सवाल उठाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किताब में लगाया ये आरोप...
वहीं, भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम की स्थिति में है, इसलिए राष्ट्रभक्तों का अपमान कर रही है। किताब में आरोप लगाया गया है कि सावरकर ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत से पैसे लिए थे।

राष्ट्र भक्तों को निशाना बना रही है बीजेपी: भाजपा
इसी बीच, मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर बांटे गए साहित्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस मतिभ्रम के दौर से गुजर रही है। वह समझ नहीं पा रही कि किसका विरोध करें और किसका समर्थन करें।’’ उन्होंने कहा कि इस दौर में कांग्रेस के नेता उन राष्ट्र भक्तों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे जो राष्ट्रभक्त विशेष रूप से बहुसंख्यक आबादी के हितचिंतक रहे हैं।