भोपाल में भी एक कोरोना कोविड - 19 का पॉजिटिव मरीज मिला है। एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राजधानी को 24 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है।

भोपाल. कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार भारत में बढ़ती जा रही है। भोपाल में भी एक कोरोना कोविड - 19 का पॉजिटिव मरीज मिला है। एक पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राजधानी को 24 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रदेश के 9 जिलों को किया लॉकडाउन
मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस के मरीजों के चलते राजधानी भोपाल की सीमाएं सील कर दी गई हैं। हालांकि इससे पहले प्रदेश के 8 जिले जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी, रीवा, छिंदवाड़ा, ग्वालियर और बैतूल को लॉकडाउन किया गया था।

शताब्दी एक्सप्रेस में दिल्ली से भोपाल आई यह लड़की
दरअसल, यह संक्रमित मरीज राजधानी भोपाल की प्रोफेसर कॉलोनी एरिया में रविवार के दिन मिला है। जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय युवती 17 मार्च को लंदन से दिल्ली लौटी थी। इसके बाद जब दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई तो वह फिट पाई गई। इसके बाद यह लड़की शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल आ गई। 

परिवार ने खुद कलेक्टर से बेटी की जांच की थी मांग
दो-तीन दिन पहले इस लड़की के घरवालों ने भोपाल के कलेक्टर तरुण तरुण पिथौड़े से अपनी बेटी की जांच कराने को कहा। इसके बाद जब शहर के जेपी हॉस्पिटल में उसका सैंपल लिया गया और एम्स भोपाल भेजा गया। रविवार को रिपोर्ट में युवती पॉजिटिव पाई गई।

एक अन्य युवती भी मिली कोरोना की संदिग्ध
वहीं संडे को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट से भोपाल आई एक और अन्य युवती में भी कोरोनावायरस के शुरुआती लक्षण पाए गए हैं। हालांकि अभी डॉक्टरों प्रारंभिक जांच की है। जहां उसको जेपी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के मुख्य सचिव व डीजीपी से पूरे मामले की जानकारी ली है।

एमपी में 5 हुई कोरोना के मरीजों की संख्या
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोनावायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को जबलपुर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना वायरस के 4 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। जबलपुर का सराफा कारोबारी मुकेश अग्रवाल अपनी फैमिली के साथ कुछ दिन पहले दुबई से लौटा था।पुलिस ने मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। क्योंकि उसने ना डॉक्टरों से अपनी जांच करवाई औ ना ही वो अपने घर में रहा। उन पर आरोप है कि व्यापारी की लापरवाही की वजह से परिवार के अन्य लोग संक्रमित हुए हैं।