स्मार्ट फोन वक्त की जरूरत है, लेकिन यह स्टेटस की चीज भी बनता जा रहा है। भोपाल में एक 22 साल की महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी, क्योंकि पति ने स्मार्ट फोन की जगह सस्ता मोबाइल दिलाया था। कपल की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। 

भोपाल। स्मार्ट फोन समय की जरूरत है, लेकिन यह स्टेटस भी बनता जा रहा है। हर कोई स्मार्ट फोन रखना चाहता है। कई घरों में सिर्फ इसी वजह से झगड़ा होने लगा है। ऐसे ही एक शॉकिंग मामले में 22 साल की महिला ने सिर्फ इसलिए फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, क्योंकि पति ने उसे सस्ता मोबाइल लाकर दे दिया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

-जांच अधिकारी एएसआई शिरोमणि सिंह ने बताया कि 22 साल की पूजा अपने पति विशाल आर्य के साथ आनंद नगर की अशोक विहार कॉलोनी में रहती थी। पूजा सीहोर जिले की रहने वाली थी। कपल की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी है।

-पुलिस के मुताबिक, विशाल फैब्रिकेशन का काम करता है। पूजा अपने लिए 15,000 रुपए कीमत का स्मार्टफोन चाहती थी। लेकिन विशाल आधी कीमत वाला सस्ता मोबाइल ले आया। यह देखकर पूजा उग्र हो उठी। बुधवार शाम को दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ।

-झगड़े के बाद विशाल लिविंग रूम में सो गया, जबकि पूजा बेटी को लेकर बेडरूम में चली गई। विशाल ने बताया कि रात करीब 1.30 बजे बच्ची के रोने की आवाज वो बेडरूम के दरवाजे पर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा, तो पूजा फांसी पर लटकी हुई थी। इसके बाद विशाल ने जैसे-तैसे दरवाजा खोला और पूजा को हॉस्पिटल ले गए। हालांकि तब तक उसकी मौत हो गई थी।

-हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि, सुसाइड की वजह मोबाइल है या आपसी कलह। मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।