भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को सपरिवार मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क घूमने पहुंचे।

बालाघाट, मध्य प्रदेश. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी मंगलवार को मध्य प्रदेश स्थित कान्हा नेशनल पार्क की सैर को पहुंचे। वे विशेष चार्टर्ड प्लेन से बिरसा हवाई पट्टी पर पहुंचे। वे अपनी फैमिली और कुछ मित्रों के साथ आए हैं। उनके यहां पहुंचने की जानकारी लगते ही फैन्स वहां पहुंचे और फोटो खिंचवाए। धोनी ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया। उनके साथ खूब फोटो खिंचवाए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


धोनी कान्हा के मुक्की गेट के समीप स्थित बंजारा ताज रिसोर्ट में ठहरे हैं। जानकारी के अनुसार, धोनी पहली बार कान्हा नेशनल पार्क आए हैं। बिरसा हवाई पट्टी से धोनी सीधे कान्हा के लिए रवाना हो गए।

बताते हैं कि धोनी 31 जनवरी तक यहां रुकेंगे। उनकी मौजूदगी को देखते ही पूरे इलाके की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।