मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि फरार हुए आरोपी सोनी और पाल के खिलाफ हत्या व एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

छतरपुर (Madhya Pradesh)। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो दिन पहले एक पार्टी में दलित के खाना छू लेने से नाराज लोगों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गए हैं। यह घटना भोपाल से करीब 450 किमी दूर छतरपुर जिले के किशनपुर की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला
किशनपुर गांव में एक पार्टी का आयोजन था। वहां आरोपी भूरा सोनी और संतोष पाल ने पार्टी के बाद दलित युवक को सफाई करने के लिए बुलाया। इसी दौरान उन लोगों ने दलित युवक देवराज अनुरागी को खुद के लिए खाना निकालते हुए देख लिया। इससे नाराज होकरर भूरा सोनी और संतोष पाल उसे डंडे से मारने लगे। देवराज को इतना मारा कि उसकी जान चली गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार