मध्य प्रदेश के सतना अदालत परिसर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां जिला न्यायाधीश आरपी सिंह कोर्ट परिसर से गायब हो गए। उनकी पत्नी कृष्णा सिंह ने पुलिस के पास जाकर उनके गुम हो जाने की शिकायत दर्ज कराई है।

सतना (मध्य प्रदेश). देश में न्यायपालिका को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। इसलिए जनता न्यायाधीशों पर गहरी आस्था के साथ साथ विश्वास भी रखती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि कोई जज ही अदालत परिसर से गायब हो जाए तो क्या होगा। ऐसा ही एक अनोखा मामला मध्य प्रदेश के एक कोर्ट में सामने आया है। जहां के न्यायाधीश अचानक लापता हो गए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

थाने में जाकर जज की पत्नी ने मांगी मदद
दरअसल यह मामला सोमवार को मध्य प्रदेश के सतना अदालत परिसर में सामने आया है। जहां न्यायाधीश आरपी सिंह की पत्नी कृष्णा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा-सर मेरे पति और जज अचानक कोर्ट परिसर से गायब हो गए हैं। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद न्यायाधीश आरपी सिंह की तलाश में जुट गई है। 

पत्नी ने जज के बारे में बताई ये बातें...
जज आरपी सिंह की पत्नी ने शिकायत में बताया, उनके पति सतना न्यायालय में अष्टम व्यवहार न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। हम लोग यहां कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सरकारी आवास में रहते हैं। लेकिन पिछले दो महीनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह सोमवार को घर से कोर्ट का कहकर निकले थे। लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं है। 

पत्नी के मैसेज में लिखा-आई एम कमिंग बैक, लव यू ...
जानकारी के मुताबिक न्यायाधीश आरपी सिंह सुबह 10 अपने जीजा के साथ कोर्ट पहुंचे थे। करीब 11 बजे उन्होंने कोर्ट के एक कर्मचारी को किसी काम से अपने घर भेजा था। फिर 15 मिनट बाद पत्नी को मैसेज भी भेजा था, जिसमे उन्होंने लिखा था-आई एम कमिंग बैक, लव यू और गायब हो गए।

ड्यूटी ज्वाइन करने के दिन हो गए गायब
जानकारी के मुताबिक जज आरपी सिंह शहडोल जिले के रहने वाले हैं। वह पिछले दो महीने से अपनी बीमारी की वजह से छुट्टी पर थे। अवकाश के बाद सोमवार को ही उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन की थी। पत्नी के अनुसार उनको मानसिक रोग था जिसका इलाज रीवा में चल रहा था।