करीब दो दिन तक शव वहीं पड़ा रहा, रातभर पुलिस भी गश्त पर रही, लेकिन इस घटना के बारे में किसी को जानकारी तक नहीं लगी। जब सुबह देखा तो वहां सिर्फ टूटी हुई हड्डियां मांस के टुकड़े और कंबल के साथ कपड़े दिख रहे थे। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी कई गाड़ियां ऊपर से निकलती रहीं।


रीवा. मध्यप्रदेश के रीवा से इंसानियत और प्रशासन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसे देखकर लगता है कि हम किस समाज में जी रहे हैं। यहां एक बुजुर्ग का शव बीच सड़क पर पड़ा रहा। लोग रफ्तार में उसके ऊपर से गाड़ियां दौड़ाते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। आखिर में राहगीरो की शिकायत पर पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेटी से मिलने निकला था पिता..लेकिन
दरअसल, 17 फरवरी को रीवा जिले के सोनवर्षा गांव में रहने वाले 75 साल के संपतलाल अपनी बेटी से मिलने के लिए चुरहट जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको शॉर्किन बायपास पर टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर पड़े। कई वाहन उनको कुचलते हुए निकल गए। पूरी रात गाड़ियां बुजुर्ग के शव को कुचलती रहीं। वहीं किसी बड़े वाहन की धमस में शव रोड किनारे पर आ गया। 

 दो दिन तक कई गाड़ियां शव के ऊपर से गुजरती रहीं
करीब दो दिन तक शव वहीं पड़ा रहा, रातभर पुलिस भी गश्त पर रही, लेकिन इस घटना के बारे में किसी को जानकारी तक नहीं लगी। जब सुबह देखा तो वहां सिर्फ टूटी हुई हड्डियां मांस के टुकड़े और कंबल के साथ कपड़े दिख रहे थे। इतना ही नहीं दूसरे दिन भी कई गाड़ियां ऊपर से निकलती रहीं।

हड्डियों का चूरमा बन चुका था, मक्खियां भिनभिना रही थीं..
दो दिन बाद 20 फरवरी को किसी राहगीर को वहां से निकलते समय बदवू आई तो उसे कुछ शक हुआ। उसने पास जाकर देखा तो वहां युवकी की हड्डियों का चूरमा बना हुआ पड़ा हुआ था। मक्खियां भिनभिना रही थीं, ऐसा लग रहा था कि किसी ने हथियार से काटा हो। हादसे का भयानक मंजर देखकर वह कांप गया। युवक ने फौरन पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिर कहीं जाकर पता चला कि किसी ने 75 साल के संपतलाल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।

कपड़े में बांधकर हड्डियां समेटकर ले जाना पड़ा
शव की हालत इतनी बुरी थी कि शव कई टुकड़ों में बंट चुका था। पुलिस को कपड़े में बांधकर बुजुर्ग की हड्डियां समेटकर ले जानी पड़ीं। वहीं मृतक के परिजन जब उसको खोजते हुए पुलिस थाने पहुंचे तब मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए हडि्डयों को संजय गांधी अस्पताल भिजवाया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि किसने बुजुर्ग को टक्कर मारी थी।