एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामने आया है। जहां एक युवक ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर सेल्सगर्ल को दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया।  

भोपाल. अपराधियों में कानून का जरा सा भी खौफ नहीं है। वह दिनदहाड़े किसी का भी मर्डर कर देते हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश की राजधानी में सामने आया है। जहां एक युवक ने बिना किसी के डर-भय के एक युवती को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने दिया है इस वारदात को अंजाम
दरअसल, यह मामला भोपाल का है, जहां युवती की दर्दनाक तरीके से हत्या की गई है। मृतक महिला का नाम उजमा रोज बताया जाता है। जानकारी के मुताबिक युवती तलाकशुदा थी और वह एक दुकान में सेल्सगर्ल के तौर पर काम करती थी। कई लोगों को मानना है कि इस वारदात को अंजाम किसी और नही बल्कि उसके पूर्व पति ने दिया है। 

पत्नी से दोबारा शादी करना चाहता था पति
जानाकरी के मुताबिक, मृतक महिला का पति उससे दोबारा शादी करना चाहता था। वह उसको दुकान आते-जाते रोककर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह अक्सर कहता था मुझे माफ कर दो और फिर से शादी कर लो। उसकी शादी 8 साल पहले शाकिर नाम के युवक से हुई थी। लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया था। महिला को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। बताया जाता है कि उसने तीन महीने पहले ही एक क्रॉकरी की दुकान में नौकरी शुरी की थी।

 पेट और चेहरे पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार
दुकान में मौजूत लोगों के मुताबिक, अचानक आरोपी शाकिर दुकान में घुसा और कोई कुछ समझ पाता इससे पहले उसने उजमा के पेट और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ अनगिनत वार किए। आरोपी ने युवती को इतनी बेरहमी से मारा कि उसको पहचानना तक मुश्किल हो रहा है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी मौक से भाग निकला।