रिश्ते को तार-तार करने वाली ये वारदात मध्य प्रदेश से सामने आई है। जहां शराबी बेटा अपनी मां-बहन और भाभी का रेप करता था। बेटे की हरकतों से तंग आकर घरवालों ने उसको मौत के घाट उतार दिया।


दतिया (मध्य प्रदेश). रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। जिसने सबको हिलाकर रख दिया है। जहां एक बेटा रोज अपनी मां-बहन और भाभी के साथ रेप करता था। आखिर में तग आकर घरवालों ने उस हैवान बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माता-पिता ने ही घोट दिया बेटे का गला
दरअसल, हैरान कर देने वाली ये घटना मध्य प्रदेश के दतिया जिले में हुई है। जहां माता-पिता ने उसकी हरकतों से तंग आकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद लाश को गोपाल दास हिल के पास फेंक दी। पुलिस ने मृतक के माता-पिता और छोटे-भाई और भाभी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे की हरकतों से तंग आ चुके थे घरवाले
पुलिस पूछताछ मे मृतक के पिता ने बताया, सर वो रोज शराब पीकर आता था और अपनी मां-बहन और भाभी के साथ बलात्कार करता था। 11 नवंबर को भी उसने अपनी छोटी भाभी के साथ जबरदस्ती करने लगा। बस इसलिए हम लोगों ने उसको मार डाला।

चारों को पुलिस ने भेजा जेल
एसडीओ गीता भारद्वाज ने बताया कि हमने चारों आरोपी को हिरासत में लेकर सोमवार के दिन जिला अदालत में पेश किया था। उसके बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि उसकी मौत गला घोटने की वजह से हुई