ये दर्दनाक हादसा दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और वह पलट गई। आधी रात को महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, इस हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई। वहीं 22 लोग गंभीर रुप से घायल हैं।

दतिया (मध्य प्रदेश). धार्मिक जगह पर लोग अपने परिवार के साथ सलामती की दुआएं मांगने और मन्नत मांगने के लिए जाते हैं। लेकिन कभी-कभी यहां हादसे भी हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है मध्य प्रदेश के दतिया जिले से जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बीच रास्ते में पलट गई और जिसमें 4 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हादसे में 22 लोग हुए जख्मी
दरअसल. ये दर्दनाक हादसा दतिया जिले के पंडोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुआ। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई और वह पलट गई। आधी रात को महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे बुरी तरह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, इस हादसे में 22 लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। जिनका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में जारी है। इस हादसे में किसी की मां-बहन तो किसी की पत्नी की मौत हो गई।

देवी मां के दर्शन करने जा रहे थे ये लोग
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 लोग सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। ये सभी लोग झांसी जिले के रहने वाले हैं। यह लोग दीपावली के भाई-दूज पर रतनगढ़ देवी की पूजा करने के लिए जा रहे थे। इस दिन दूर-दूर से यहां आकर देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं।