मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामनेआई है। जहां महज चार साल के बच्चे के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी देखर मौत के घाट उतार दिया गया। 

खंडवा (मध्य प्रदेश). महज चार साल के बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी हो सकती है। वो भी इतनी बड़ी कि उसके लिए 50 हजार रुपए की सुपारी देखर मौत के घाट उतार दिया। यह दिल दहला देने वाली घटना मध्य प्रदेश में सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम को मारने के बाद वहीं दफना दिया...
दरअसल, यह खौफनाक वारदात खंडवा के पुनासा चौकी एरिया में बुधवार को सामने आई है। जिसकी हत्या एक नाबालिग चरवाहे के जरिए करवा दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जहां उसने बताया कि 
 मासूम को मारने के बाद 2 से 3 फीट का गड्डा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने शव को निकालकर जांच शुरु कर दी है।

10 हजार एडवांस लेकर मासूम कर दी हत्या
पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जयपाल बारेला ने नाम के व्यक्ति ने नाबालिग को बच्चे को मारने के लिए 50 हजार रुपए में सुपारी दी थी। जिसके लिए उसने 10 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। हालांकि अभी तक जयपाल नाम के शख्स की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी को साथ लेकर सुपारी देने वाले युवक की पहचान करेगी।

बेर तोड़ने गया था 4 साल का प्रिंस, लेकिन वापस नहीं लौटा... 
बता दें कि बुधवार की शाम मृतक बच्चे के पिता दीपक भाल ने पुलिस के पास जाकर 4 साल के प्रिंस की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। जहां दीपक ने बताया था कि उसके बेटे को गांव का ही एक 17 साल का लड़का बेर तोड़ने का बोलकर साथ लेकर गया है। लेकिन वह शाम होने के बाद भी घर नहीं लौटा है। इस आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।