मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में महिला के संग रेप और फिर उसके पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी मृतक के दोस्त हैं। उन्होंने मृतक को शराब पिलाकर मदहोश कर दिया था। इसके बाद अपनी मुंहबोली भाभी से रेप किया। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। 

विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के आलमपुर गांव में एक महिला के संग रेप और फिर उसे पति के मर्डर का सनसनीखे मामला सामने आया है। आरोपी मृतके के दोस्त हैं। घटना सोमवार रात की बताई जाती है। आरोपी मृतक के खेत पर बने टपरे में पहुंचे थे। वहां आरोपियों ने मृतक के साथ शराब पी। जब वो मदहोश हुआ, तो उसकी पत्नी को टपरे के पीछे ले गए। वहां आरोपियों ने रेप किया। जब महिला के पति ने यह देख लिया, तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आलमपुर गांव लटेरी तहसील के मुरवास थाने के तहत आता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी अभी फरार हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पीड़िता की जुबानी..
आरोपी मनोज और सुनील कुशवाह उसके खेत पर पहुंचे थे। वे उसे भाभी पुकारते हैं। आरोपियों ने उसके पति नर्वदा को काफी शराब पिला दी। इसके बाद सुनील उसे जबर्दस्ती टपरे के पीछे ले गया। मनोज टपरे के अंदर ही उसके पति के साथ बैठा रहा। सुनील ने उसके संग रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा। लेकिन इसी दौरान उसके पति को शक हुआ, तो वो टपरे के पीछे आ गया। उसके विवाद करने पर आरोपियों ने उसका गला दबा दिया। लटेरी एसडीओपी बीएस सिसोदिया ने बताया कि आरोपी मृतक के परिचित हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी।