मां को पिटता देख 4  और 7 साल के दो बच्चे रोते हुए बोले- पापा मम्मी को छोड़ दो-छोड़ दो नहीं तो वो मर जाएगी, लेकिन हैवान को उनके आंसुओं पर भी रहम नहीं आया। आखिर में दोनों मासूम मजबूर होकर घर के बाहर चिल्लाते रहे कोई तो आ जाओ और हमारी मां को बचा लो, नहीं तो पापा मार डालेंगे।

मंडला (मध्य प्रदेश). कोई पति इतना जानवर कैसे हो सकता है कि जरा सी बात पर पत्नी की जान लेने पर उतर आए। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला मध्य प्रदेश में सामने आया है। जहां एक युवक ने अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के सामने पत्नी के पेट और गले में इतने चाकू मारे कि वह अब जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

 घर के बाहर बुरी तरह चीख रहे थे दोनों मासूम
दरअसल, यह वारदात एमपी के मंडला शहर में शुक्रवार को हुई है। जहां महिला का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने अपने पति से घर के खर्चे के लिए कुछ पैसे मांगे थे। लेकिन आरोपी ने बिना बात किए ही महिला अनगिनत चाकू मारकर लहूलुहान कर डाला। मां को पिटता देख आरोपी के 4 साल और 7 साल के दो बच्चे रोते रहे पापा मम्मी को छोड़ दो-छोड़ दो, लेकिन हैवान को उनके आंसुओं पर भी रहम नहीं आया। आखिर में दोनों मासूम मजबूर होकर घर के बाहर चिल्लाते रहे कोई तो आ जाओ और हमारी मां को बचा लो, नहीं तो पापा मार डालेंगे।

जरा से देर हो जाती तो महिला की हो जाती मौत
बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर किसी तरह महिला को बचाकर अस्पताल में भर्ती करया। फिर इसके बाद पुलिस को सूचना दी। बच्चों ने रोते हुए पुलिस को सारी वारदात बयां की। थाने के उपनिरीक्षक मधु कहा-हमने पीड़िता और उसके बेटे के द्वावारा दी गई शिकायत को दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करने के बाद जल्द ही आरोपी को हिरासत में ले लिया जाएगा।