मध्य प्रदेश के इंदौर में कर्ज से परेशान एक बिजनेसमैन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें 4-5 व्यापारियों पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन अनलॉक के बाद से ज्यादा परेशान था। उसने जिन लोगों से पैसा लिया था, वे भी उसे परेशान करने लगे थे। भतीजे की शादी में शामिल होकर घर लौटने के बाद किया सुसाइड। बताते हैं लॉकडाउन के बाद से मृतक के बिजनेस का टर्न ओवर लगातार कम हो रहा था। इससे भी वो परेशान था।

इंदौर, मध्य प्रदेश. लॉकडाउन ने काम-धंधों की कमर तोड़कर रख दी है। अनलॉक के बावजूद व्यापार में उठाव नहीं आ रहा है। इसी परेशानी में यहां एक बिजनेसमैन ने सुसाइड कर लिया। मृतक ने लोगों से करोड़ों रुपए कर्ज ले रखा था। वहीं, कइयों को इतनी ही मोटी रकम दे रखी थी। मृतक ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें 4-5 व्यापारियों पर पैसे नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। बिजनेसमैन अनलॉक के बाद से ज्यादा परेशान था। उसने जिन लोगों से पैसा लिया था, वे भी उसे परेशान करने लगे थे। बिजनेसमैन ने भतीजे की शादी में शामिल होकर घर लौटने के बाद किया सुसाइड।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


लगातार टर्न ओवर कम होने से परेशान था
54 वर्षीय गोपाल मानधन्या स्कीम नंबर 71 में रहते थे। वे यहां एक बड़े स्कूल का संचालक करते थे। उनकी गिनती शहर के बड़े बिजनेसमैन में होती थी। बिजनेसमैन ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जान दी थी। चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक शुक्रवार रात को अपने भाई किशन के बेटे की शादी में शामिल होकर घर लौटा था। इसके बाद सोने चला गया। लेकिन जब सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तब उनकी पत्नी देखने पहुंची। इस तरह घटना का पता चला। मृतक बेटमा के दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में अनीस खान के साथ पार्टनर था।

बताते हैं कि लॉकडाउन के चलते उनके बिजनेस का टर्न ओवर लगातार कम हो रहा था। इससे भी बिजनेसमैन परेशान था। उनका बेटा मुंबई में सीए है। इस घटना से व्यापारी जगत हैरान है। क्योंकि मानधन्या फैमिली इंदौर के रईसों में गिनी जाती है।