यह दर्दनाक वारदात जबलपुर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर जरोंद गांव में बुधवार दोपहर सामने आई। सास-बहू के बीच हुए झगड़े में हथियार चले, दोनों की गले कट गए। सास की मौत हो गई, बूह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। 

जबलपुर, मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी के नाम से जाने वाले जबलपुर में रिश्तों का कत्लेआम करने वाली खौफनाक खबर सामने आई है। जिसको सुनकर दिल दहल जाएगा और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। जहां सास-बहू के बीच हुए झगड़े में धारदार हथियार चले, दोनों की गले कट गए। सास की मौके पर मौत हो गई, वहीं बूह जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। इस घरेलू कलह में बेटा भी शामिल था जो खून से लथपथ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खौफनाक सीन देख पुलिस भी हैरान
दरअसल, यह दर्दनाक वारदात जबलपुर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर जरोंद गांव में बुधवार दोपहर सामने आई। जहां बुजुर्ग विधवा सास मोंगा बाई विश्वकर्मा (75) अपने बेटा राजेंद्र व बहू अर्चना के साथ रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह अचानक बहू चीखते हुए खून से लथपथ बाहर निकली और सड़क पर गिर गई। वहीं कुछ देर बाद पति भी खून से सना हुआ निकला। दोनों को इस हाल में देखा तो लोग भागते हुए अंदर गए तो वहां देखा कि सास खून से लथपथ मृत पड़ी हुई थी और उसका गला कटा हुआ था।

मां की मौत, बेटा बहू जिंदगी और मौत के बीच
घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचित कर बुलाया गया। जहां तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुजुर्ग महिला मोंगा बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पति-पत्नी की हालत गंभीर है, फिलहाल इलाज जारी है।

पड़ोसियों बताई पूरी कहानी
पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि सास मोंगाबाई और बहू रेखा के बीच रोजाना विवाद होता था। लेकिन घरेलू ये कलह इस अंजाम तक पहंच जाएगी सोचा नहीं था। बेटा मां और पत्नी दोनों को समझाता था, लेकिन उसकी की दोनों नहीं सुनती थीं। उसके काम पर जान के बाद उनमें झगड़ा होने लगता था। पुलिस घर से खून से सना हुआ एक हंसिया मिला है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।