जहां चाह,वहां राह! मध्य प्रदेश के धार के रहने वाले दिव्यांग आयुष कुंडल जन्म से बोल नहीं सकते। उनके हाथ-पैर भी ठीक से काम नहीं करते।

धार, मध्य प्रदेश. यह हैं दिव्यांग आयुष कुंडल। ये बोल नहीं सकते। हाथ-पैर भी ठीक से काम नहीं करते। आयुष हमेशा व्हीलचेयर पर रहते हैं। आयुष अमिताभ बच्चन के फैन हैं। इन्होंने हाल में अपने पैरों से बिग बी की एक पेंटिंग बनाई थी। यह पेंटिंग जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो अमिताभ बच्चन तक पहुंची। बिग बी ने उन्हें बुलाया और सम्मानित किया। साथ ही आयुष को कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-12 में हॉट सीट पर बैठने का मौका भी मिलेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधे घंटे तक आयुष से बतियाये बिग बी...
कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 11 को देखते हुए आयुष ने बिग बी की पेंटिंग बनाई थी। आयुष ने 10 जनवरी को अपने ट्वीटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया था। जब यह पेंटिंग वायरल हुई, तो अमिताभ बच्चन तक पहुंची। इसके बाद 12 जनवरी को अमिताभ बच्चन ने उसे अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए आयुष से मिलने की इच्छा जताई। इस तरह 3 फरवरी को आयुष अपने परिजनों के साथ मुंबई पहुंचा। वहां करीब आधे घंटे तक अमिताभ बच्चन के साथ रहा। अमिताभ बच्चन ने इशारों से आयुष से उसकी इच्छा के बारे में पूछा। बेटे के इशारों को मां ने समझाया। बताया कि वो हॉट सीट पर बैठना चाहता है। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उसे केबीसी-12 में आने का न्यौता दिया।

8 दिन लगे पेंटिंग बनाने में
आयुष के पिता पीयूष कुंडल बड़वाह के रहने वाले हैं। वे दो महीने पहले धार में रहने वाले अपने मामा संजय शर्मा के यहां आए थे। तब करोड़पति सीजन-11 चल रहा था। यही देखकर आयुष ने पेंटिंग बनाई थी।