उससे उस दिन भी शारीरिक संबंध बनाया था। लॉकडाउन होने के बाद अभिषेक ने उससे संपर्क खत्म कर दिया। इस दौरान उससे पता चला कि वह शादी करने जा रहा है। उसने काफी कोशिश की, लेकिन अभिषेक नहीं माना। परेशान होकर शुक्रवार देर रात महिला ने इस अपने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। 

भोपाल (Madhya Pradesh) । प्रेमजाल में फंसाकर पहले पति से तलाक कराया, फिर तीन साल तक शादी का सपना दिखाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर दूरी बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में करीब 9 महीने तक प्रेमिका शादी के लिए उसे मनाती रही, लेकिन नहीं मानने और दूसरी लड़की से शादी करने की तैयारी करने पर उसकी शिकायत थाने में की है। साथ ही आपबीती सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे शुरू हुई थी प्रेम कहानी
ऐशबाग पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय महिला मूलत: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाली है। फिलहाल इस समय वह जवाहर चौक पर रहती है और एक प्राइवेट कोरियर कंपनी में काम करती है। उसका दावा है कि 2017 में उसके साथ काम करने वाले अभिषेक रघुवंशी से उसकी पहचान हुई थी। दोनों में प्यार हो गया। अभिषेक के कहने पर उसने 2017 में अपने पहले पति को तलाक दे दिया।

ऐसे बनाता रहा तीन साल तक शारीरिक संबंध
पीड़िता का आरोप है कि अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ऐशबाग स्थित अपने फ्लैट पर 17 अक्टूबर को ले गया। यहां पर उसने शादी करने की बात कहते हुए पहली बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने कहा कि वह अपने माता-पिता से मिलाएगा। उसके बाद शादी कर लेगा। इस तरह वह करीब 3 साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अंतिम बार वह उसे माता-पिता से मिलाने के बहाने 15 फरवरी 2020 को अपने फ्लैट पर ले गया था, लेकिन यहां पर मां-बाप नहीं मिले थे।

परेशान होकर दर्ज कराया केस
उससे उस दिन भी शारीरिक संबंध बनाया था। लॉकडाउन होने के बाद अभिषेक ने उससे संपर्क खत्म कर दिया। इस दौरान उससे पता चला कि वह शादी करने जा रहा है। उसने काफी कोशिश की, लेकिन अभिषेक नहीं माना। परेशान होकर शुक्रवार देर रात महिला ने इस अपने प्रेमी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।