मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर अभी थमा नहीं हैं, इसके बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रहीं हैं। वह भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आंखों के सामने ऐसा हो रहा है। वहीं प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामले पर बीजेपी पर आरोप लगाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी इसका पालन नहीं कर सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवराज सिंह और कमलनाथ की सामने आईं तस्वीरें
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसमें वह खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री बिना मास्क के मिलते रहे और फोटो खिंचवाते रहे
बता दें कि शनिवार को रायसेन जिले की सांची विधानसभा क्षेत्र के करीब 200 कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे थे। इसके लिए भोपाल प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित और कई बड़े नेता मौजूद थे। जहां उन्होंने कांग्रेस से आए कार्यकर्ताओं को भाजापा की सदस्यता दिलाई गई। लेकिन, मंच पर सभी नेता सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए और एक दूसरे से पास से मिलते हुए दिखाई दिए। आलम यह था इनमें से कई ने तो चेहरे पर मास्क भी नहीं लगाया हुए थे, फिर भी सीएम उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आए।

(दो दिन पहले की यह तस्वीर, जिसमें कमलनाथ कांग्रेस नेताओं के साथ बिना मास्क के नजर आए)

कमलनाथ ने भी उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
सीएम शिवराज सिंह की इस फोटो को कमलनाथ ने ट्वीट कर भाजपा पर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। लेकिन दो दिन पहले वही कमलनाथ की अशोकनगर से ऐसे तस्वीर सामने आई जहां, वह खुद अपने चेहरे पर मास्क नहीं लगाए हुए थे। इतना ही नहीं वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ करीब से मिलते रहे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी भूल गए।