लॉकडाउन में अजब-गजब तरीके से शादियां हो रहीं हैं। जहां कोई बुलेट से अपनी दुल्हन को ले जाता दिखा तो किसी ने एक मीटर दूर से लकड़ी से वरमाला डालकर अपना जीवनसाथी चुना। लेकिन, मध्य प्रदेश में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

सागर (मध्य प्रदेश). लॉकडाउन में अजब-गजब तरीके से शादियां हो रहीं हैं। जहां कोई बुलेट से अपनी दुल्हन को ले जाता दिखा तो किसी ने एक मीटर दूर से लड़की के गले में वरमाला डाला। लेकिन, मध्य प्रदेश में एक अनोखी शादी देखने को मिली, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिसकी शिकायत लेकर पहुंची, उसी के साथ लिए 7 फेरे
सागर जिले के बंडा थाने में एक लड़की अपने घरवालों के साथ एक लड़के की एफआईआर कराने थाने पहुंची थी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत तो सुनी, लेकिन FIR दर्ज नहीं की। बल्कि पुलिस ने दोनों परिवार वालों को समझाकर रजामंदी से थाने में ही सात फेरे करवा दिए।

सामने आई अजब-गजब लव स्टोरी
जानकारी के मुताबिक, बंडा इलाके की रहने वाली प्रिंयका नाम की लड़की अपनी कॉलोनी में रहने वाले सिद्धार्थ नाम के लड़के की शिकायत लेकर मंगलवार को थाने पहुंची थी। जहां सब इंस्पेक्टर बबीता चौधरी ने इस मामले में लड़की से अकेले में बात की। तो पता चला कि उसका लड़के के साथ अफेयर है, लेकिन, घरवालों के सामने वह कुछ कह नहीं पाती है।

थाने परिसर में लिए 7 फेरे
एसआई ने प्रियंका की मां से बात की। लड़की की मां ने कहा-ठीक है अगर हमारी बेटी उसको पंसद करती है तो हम राजी हैं, लेकिन लड़के के घरवाले यह बात मान जाएं तो वह दोनों की शादी कराने के लिए तैयार है। आखिर में लड़का पक्ष से बात करने के बाद दोनों परिवार ने इस संबंध के लिए हामी भर दी।