05:07 PM (IST) Jul 06
52 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

राज्य मके 11 जिलों में हुई वोटिंग के लिए 3 बजे तक मतदान का प्रतिशत 52 फीसदी रहा। हालांकि पहले फेज में कुल कितनी वोटिग हुई अभी राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। कई जिलों में बंपर वोटिंग हुई है।  

05:01 PM (IST) Jul 06
कांग्रेस विधायक की गाड़ी में हमला


ग्वालियर की डबरा नगर पालिका में पोलिंग बूथ के बाहर कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की गाड़ी पर पथराव किया गया। पथराव में विधायक का एक दोस्त गायल हो गया है। विधायक ने आरोप लगाया कि यह हमला पूर्व मंत्री इमरती देवी औऱ भाजपा के कैंडिडेट ने करवाया है। 

04:58 PM (IST) Jul 06
राजधानी में हंगामा


भोपाल के करोंद इलाके में वोटिंग को लेकर हंगामा भी हो गया। सेंट जॉर्ज स्कूल पोलिंग बूथ में वोटिंग खत्म होने के कुछ समय पहले बीजेपी प्रत्याशी समर्थक 100 मीटर के बाहर पर्ची बांट रहा थे तभी कांग्रेसी आ गए। इस दौरान हंगामा हुआ। हालांकि मोके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत कराया। 

04:55 PM (IST) Jul 06
लाखों वोटों से जीतेंगे भार्गव: कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में वोटिंग की। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ थीं। वोटिंग के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा के पुष्यमित्र भार्गव लाखों वोटों से अपना चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वार्ड में जीतेगी। 

04:35 PM (IST) Jul 06
मस्ती करते दिखे मेयर केंडिडेट

इंदौर के चंदन नगर में विवाद की सूचना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों मेयर कैंडिडेट्स पहुंचे। भाजपा के मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गवऔर कांग्रेस के संजय शुक्ला की इस दौरान मुलाकात हुई। दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और मस्ती करते हुए दिखे।  

04:18 PM (IST) Jul 06
भाजपा-कांग्रेस कैंडिडेट आपस में भिड़े


उज्जैन वार्ड नंबर एक में कांग्रेस मेयर कैंडिडेट और बीजेपी के पार्षद कैंडिडेट के बीच झड़प हो गई। दोनों के बीच विवाद की खबर है। भाजपा पार्षद प्रत्याशी ने महेश परमार पर पोलिंग बूथ पर एक साथ 20 लोगों के साथ घुसने का आरोप लगाया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। 

04:12 PM (IST) Jul 06
शादी से पहले वोटिंग


दमोह में एक दूल्हे-दुल्हन की तस्वीर सामने आई। यहां एक दूल्हा अपने शादी के लिबास में वोट डालने पहुंचा। दरअसल, सिविल वार्ड 2 में रहने वाले विजय कुमार की आज शादी है। बारात में जाने में पहले दूल्हे ने वोट डाला। इसलिए विजय कुमार पहले वोट डालने पहुंचे। 

04:03 PM (IST) Jul 06
आखिरी एक घंटे की वोटिंग बची


11 नगरीय निकाय चुनाव में वोटिंग के लिए आखिरी एक घंटे का समय बचा है। वोटिंग को लेकर पोलिंग बूथ में वोटर्स की भीड़ एक बार फिर से पहुंचने लगी है। ग्वालियर में जोरदार बारिश हो रही है इसके बाद भी लोग वोटिंग के लिए पहुंच रहे हैं।  

03:53 PM (IST) Jul 06
बूथ के भीतर लड़ाई


इंदौर के लोधीपुरा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान भाजपाइयों और कांग्रेसियों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता ने कांग्रेस सपोर्टर की जमकर पिटाई की। वहीं, चंदन नगर में विवाद की सूचना के बाद कांग्रेस और भाजपा दोनों के ही मेयर प्रत्याशी मौके पर पहुंचे। 

03:50 PM (IST) Jul 06
खंडवा में पकड़ी गई फर्जी वोटिंग


खंडवा में कांग्रस कैंडिडेट के समर्थक ने फर्जी वोटिंग पकड़ी है। वहां वोट डालने पहुंची एक महिला ने बताया कि जब वह वोट डालने गई तो उसे कहा गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है। 

03:24 PM (IST) Jul 06
ग्वालियर में खए कैंडिडेट नजर बंद


ग्वालियर में बारिश के बीच भी लोग वोटिंग करने पहुंचे। ग्वालियर में शांतिपूर्वक मतदान हो रहा है। लेकिन इसके बाद भी अभी तक केवल 31.7 फीसदी ही वोटिंग हुई है। इस बीच वार्ड-5 के एक प्रत्याशी किए नजरबंद किया गया है। यहां फर्जी वोटिंग की खबरें थी। 

03:16 PM (IST) Jul 06
भोपाल में सबसे कम मतदान

मध्यप्रदेश में अभी तक करीब 42 फीसदी वोटिंग हुई है। रतलाम जिले में वोटिंग को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह दिखाई दिया। वहीं, भोपाल में सबसे कम वोटिंग हुई है। भोपाल में अभी तक मात्र 31 फीसदी वोट डाले गए हैं। 

03:04 PM (IST) Jul 06
बुरहानपुर में कई जगह EVM खराब


बुरहानपुर जिले में कई जगह ईवीएम मशीन खराब होने का मामला सामने आया है। पहले पहले मतदान केंद्र क्रमांक 38 में ईवीएम खराब हुई। उसके बाद मतदान क्रमांक 61, 62, 63, 64, 65 में बनाए गए बूथ में भी EVM खराब होने का मामला सामने आया।  

02:53 PM (IST) Jul 06
कलेक्टर ने की अपील


छिंदवाड़ा में वोटिंग को लेकर लोगों में उस्ताह दिखाई दिया। हल्की बारिश के बीच भी लोग वोटिंग करने के लिए पहुंच रहे हैं।  प्रशासन ने मतदान शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए इंतजाम किए हैं। यहां के कलेक्टर ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। बता दें कि छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। 

02:46 PM (IST) Jul 06
शांतिपूर्वक हो रहा है मतदान

मध्यप्रदेश की 11 नगर निगम के लिए हो रही वोटिंग में मतदाता अपना उत्साह दिखा रहे हैं। पूरे प्रदेश में मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। एक-दो जिलों से फर्जी वोटिंग का मामला सामने आया है, लेकिन ज्यादातर जिलों में वोटिंग शांति से वोटिंग हो रही है। 

02:40 PM (IST) Jul 06
मंत्री ने EVM को किया नमन

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में वोट डाला। नरोत्तम मिश्रा ने वोट डालने से पहले EVM मशीन को प्रणाम किया। इनकी ये फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। उन्होंने लोगों से वोट डालने की अपील करते हुए कहा- सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी बनें।

02:30 PM (IST) Jul 06
सतना में भी फर्जी वोटिंग की कोशिश

सतना जिले में नगरीय निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। यहां तीन युवाओं को फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इन युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। सतना जिले में 1 बजे तक करीब 46 फीसदी मतदान हुआ है।  

02:27 PM (IST) Jul 06
दमोह में फर्जी वोटिंग की कोशिश


नगरीय निकाय चुनाव में फर्जी वोटिंग का मामला भी सामने आया है। दमोह जिले में एक युवती ने बुर्का पहनकर दोबार वोट डालने की कोशिश की। हालांकि वहां मौजूद एजेंट ने उसकी पहचान कर ली और उसे दोबारा वोट करने से रोका गया।

02:22 PM (IST) Jul 06
लंदन से वोट डालने आई युवती


जबलपुर की स्मृति निरालिया वोट डालने के लिए लंदन से आई हैं। वोटिंग करने के लिए उन्होंने करीब 7,337 किलोमीटर का सफर तय किया। उन्होंने अपनी फैमली के साथ सुभद्रा कुमारी चौहान वार्ड पर वोट डाला। वो लंदन में ऑडिटर हैं। 

02:10 PM (IST) Jul 06
कांग्रेस-भाजपा में झड़प

उज्जैन के वार्ड 24 में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प में झड़प हो गई। वहीं कई जगहों पर मशीन खराब होने के चलते मतदान एक घंटे तक रुका रहा है।मशीनों को बदलने के बाद फिर से मतदान शुरू हुआ। तो वहीं सागर में बीजेपी पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगा है।