राहुल की शिकायत के बाद पुणे पुलिस को पुष्पेन्द्र और प्रियंका के इंदौर में होने की जानकारी मिली थी। पुणे पुलिस इंदौर आई और कनाड़िया पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़कर पुणे ले गई। मामले की जांच हो रही है। 

इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में ठगी का मामला सामने आया है। पुणे पुलिस ने यहां से एक युवक औऱ युवती की जोड़ी को पकड़ा है। यो दोनों लीव इन रिलेशन में रहते थे। इनका काम था लोगों को प्रॉफिट का भरोसा दिलाकर उनसे पैसे ऐंठना। दरअसल, इस कपल ने पुणे के एक बिजनेसमैन को अपने झांसे में लेते हुए करीब एक करोड़ रुपए की ठगी की है। जब इन दोनों ने बिजनेसमैन का कॉल रिसीव करना बंद कर दिया उसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया । फिलहाल पुलिस ने कपल को पकड़ लिया है और उन्हें गिरफ्तार करने अपने साथ ले गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, पुणे में रहने वाले शिकायतकर्ता राहुल जायसवाल ने बताया, जब वह इंदौर में पढ़ाई कर रहे थे तब उसकी मुलाकात पुष्पेन्द्र सोलंकी से हुई। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। 2019 में पुष्पेन्द्र ने बताया कि वह एक्यूमेन फूड स्टफ ट्रेडिंग नाम की कंपनी का मालिक है। उसके काम में उसकी गर्लफ्रेंड प्रियंका मंगवानी हेल्प करती है। उसने बताया कि वह ड्रायफ्रूट और अन्य सामान इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करते हैं।

इन्वेस्टमेंट के नाम पर लिए पैसे
पुष्पेन्द्र और प्रियंका ने राहुल से इन्वेस्टमेंट के नाम पर पैसे लेने शुरू किए। उन्होंने उससे करीब 1 करोड़ रुपए लिए। इस दौरान राहुल को कहा गया कि इन्वेस्टमेंट करने पर हर महीने उसे प्रॉफिट के नाम पर करीब 3 लाख रुपए महीने दिए जाएंगे। लेकिन मई 2020 के बाद दोनों ने राहुल का फोन रिसीव करना बंद कर दिया।

शादी के बाद भी रिलेशन में रहता था आदित्य
पुष्पेन्द्र की पहले ही शादी हो चुकी है। लेकिन शादी के बाद भी वह अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता था। उसकी दो बेटियां भी हैं। वह अपनी फैमली से अलग इंदौर में अपनी प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। पुष्पेन्द्र को महंगी गाड़ियों का शौक है,इन शौक को इंजाम देने के लिए वह इस तरह के काम करता था।

इसे भी पढ़ें- चायवाले ने रात में देखा सपना, सुबह से उठकर शुरू कर दिया ये काम, कहा- हनुमान जी ने दिया है आदेश