मध्य प्रदेश से एक दुखध खबर सामने आई है जहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना संक्रमण के चलत मौत हो गई। बता दें कि यह वही विधायक थे जिन्होंने 10 महीन पहले भोपाल संसद में प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी दी थी।

भोपाल. मध्य प्रदेश से एक दुखध खबर सामने आई है जहां कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना संक्रमण के चलत मौत हो गई। बता दें कि यह वही विधायक थे जिन्होंने 10 महीन पहले भोपाल संसद में प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिंदगी की जंग हार गए कांग्रेस विधायक
दरअसल, कुछ दिन पहले ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। फिर कुछ दिन बाद विधायक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। पहले उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद हालत में सुधार नहीं होने उनको दिल्ली के मेदांता अस्पतला में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी की जंग हार गए और दुनिया को अलविदा कह दिया। 

इस बात को लेकर विधायक ने दिया था ये बयान
बता दें कि पिछले साल संसद सत्र के दौरान सांसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। जिस पर विपक्षी पार्टियों के राहुल गांधी ने समेत कई नेताओं ने प्रज्ञा पर जमकर निशाना साध था और उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। इसी बीच कांग्रेस विधायक दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को लेकर यह विवादास्पत बयान दिया था।

क्या कहा था विधायक दांगी ने...
कोरोना महामारी की वजह से दुनिया को अलवविदा कह गए कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को धमकी देथे हुए कहा था कि 'प्रज्ञा ठाकुर कभी मेरे विधानसभा क्षेत्र में आईं तो उनका पुतला नहीं बल्कि उनको ही पूरा जिंदा जला देंगे।''


Kangna मामले में Bhopal की सांसद Sadhvi Pragya Thakur का बयान, Congress पर बोला हमला

"