मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रविवार शाम दिल दहला देने वाले हादसा हुआ। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

झाबुआ. मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रविवार शाम दिल दहला देने वाले हादसा हुआ। जहां एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस वजह से हुआ भयानक एक्सीडेंट
दरअसल, यह भीषण एक्सीडेंट झाबुआ जिले के रायपुरिया थाना क्षेत्र में धतूरिया के पास हुआ। जहां ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर अस्थि वसर्जन करने जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट ट्रैक्टर का अगला टायर फटने के कारण हुआ। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीएम ने हादसे पर जताया गहरा दुख
बता दें कि इस हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट दुख जताया है। सीएम ने लिखा-झाबुआ के पेटलावद में ट्रैक्टर पलटने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।