आज कल लोग जरा-जरा सी बातों पर उदास होकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला  मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है, जहां एक लड़की ने दुखी होकर सुसाइड कर लिया। 

इंदौर (मध्य प्रदेश). आज कल लोग जरा-जरा सी बातों पर उदास होकर आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक दिल को झकझोर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से सामने आया है, जहां एक लड़की ने दुखी होकर सुसाइड कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूजन-पाठ के बाद की आत्महत्या
दरअसल, यह घटना भंवरकुआ थाना क्षेत्र में हुई, जहां शिवकन्या नाम की लड़की ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि हम लोग बाहर गए हुए थे, वो घर में अकेली थी, उसने पूरे परिवार के लिए पहले खाना बनया। फिर पूजन पाठ किया, इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

भाई ने बताई बहन की मौत की वजह
वहीं मामले की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जहां मृतका के भाई ने बताया कि कॉलोनी का ही एक लड़का मेरी बहन को परेशान कर रहा था। वह समझाने के बाद भी आए दिन उस पर कमेंट्स करता था, इसी बात से दुखी होकर शिवकन्या ने आत्महत्या कर ली।

इसी साल कॉलेज में लिया था एडमिशन
मृतका के पिता ने बताया कि वह आगे चलकर सरकानी नौकरी करना चाहती थी। उसने इस साल ही 12वीं पास करने के बाद कॉलेज में एडमिशन लिया था।म उसे पढ़ाना चाहते थे, लेकिन उसने किसी बात से दुखी होकर यह कदम उठा लिया।