एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का दर्दनाक तरीके से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं राक्षस बेटे ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाली  घटना का वीडियो भी बनाया।

रीवा. मध्य प्रदेश में एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां का दर्दनाक तरीके से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं राक्षस बेटे ने इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो भी बनाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां का कत्ल करते वक्त कलयुगी बेटे ने बनाया वीडियो
दरअसल, यह खौफनाक वारादात मंगलवार देर रात रीवा जिले के खटिका गांव में हुई। जहां 44 वर्षीय धीरेंद्र पांडे ने अपनी मां सावित्री पांडे की हत्या कर घटना को अंजाम दिया। महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी रही और आरोपी इस जघन्य अपराध का वीडियो शूट करता रहा। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जहां उसने पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया।

बाइक पर बैठाकर ले गया और काट दिया गला
पूछताछ करने के बाद पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बेटे और मां का पिछले कुछ दिन से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह मंगलवार सुबह अपने घर से नाराज होकर चली गई थी। आरोपी उसको खोजने के लिए निकला था, वह गांव के पास मिल गई, जिसे बाइक पर बैठाकर वो जंगल की तरफ ले गया और धारदार हथियार से उसका गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी का वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिससे उसने इस घटना का वीडियो बनाया था।

मृतक के पति ने पुलिस को दी थी हत्या की सूचना
बता दें कि मृतक के पति कृपाशंकर पांडे ने रविवार के दिन पुलिस को सूचना दी कि किसी ने उसकी पत्नी सावित्री पांडे की हत्या कर दी है। साथ ही उसका शव जंगल में फेंक दिया है। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो हत्यारा और कोई नहीं उसका बेटा ही निकला।