सोमवार सुबह जब प्रियंका अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए गई तो वह उसे देखते ही दंग रह गई। नवजात का पैर लहूलुहान था और उसके पैर का अंगूठा और एक अंगुली कटी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बच्ची की मां ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी

इंदौर (मध्य प्रदेश). इंदौर के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव (एमवाय) अस्पताल में आए दिन लापरवाही के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन अब जो मामला आया है वह बेहद हैरान करने वाला है। यहां चाइल्ड नर्सरी में भर्ती एक नवजात की एड़ी और अंगूठा को चूहे कुतर-कुतर खा गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन- फानन में अस्पताल प्रबंधन ने एक कमिटी गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिर्फ मां को दूध पिलाने की थी अनुमति
दरअसल, कुछ दिन पहले इंदौर के रहने वाले किशन की पत्नी प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया था। लेकिन नवजात प्री-मैच्योर था उसका वजन करीब 1.4 किलो है। जिसके बाद देखरेख के लिए नर्सरी में वार्मर पर रखा गया था, जहां सिर्फ मां को ही जाने की अनुमति थी। ताकि वो बच्चे को दूध पिला सके।

बच्चे के पैर था लहुलूहान..कटी हुई थी एड़ी और अंगूठा
सोमवार सुबह जब प्रियंका अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए गई तो वह उसे देखते ही दंग रह गई। नवजात का पैर लहूलुहान था और उसके पैर का अंगूठा और एक अंगुली कटी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। उसके बाद बच्ची की मां ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। महिला की शिकायत के बाद ड्यूटी पर तैनात आरएसओ को अधीक्षक को बुलाया गया। फिर उससे घटना के बारे में जानकारी ली गई।

7 दिन पहले भी आया था ऐसा मामला 
बता दें की एमवाय की लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। एक सप्ताह पहले भी इस अस्पताल में कुछ ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जब नर्सरी में एक नवजात का पैर झुलस गया था। उस बच्चे को जिस वार्मर में रखा गया था वह इतना गर्म था कि मासूम के पैर में छाले आ गए थे और लाल हो गया था। इस लापरवाही के लिए भी अस्पताल के स्टॉफ को जिम्मेदार ठहराया गया था।