ऐसा हुनर कम लोगों में ही देखने को मिलता है। यह है मध्य प्रदेश का रहने वाला रामेश्वर। यह इतना तेज भागता है कि उसके वीडियो केंद्रीय खेल मंत्री तक को हैरान करके रख दिया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस युवक की प्रतिभा के मुरीद हो गए हैं। 

भोपाल. रामेश्वर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बनकर सामने आया है। यह युवक 100 मीटर की दौड़ मात्र 11 सेकंड में पूरा करता दिखाई दिया है। लोग रामेश्वर की तुलना जमैका के तेज धावक उसेन बोल्ट से करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि बोल्ट ने साल 2009 में बर्लिन में वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान 9.58 सेकंड में दौड़ पूरी करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शिवराज सिंह ने शेयर किया वीडियो..
शिवपुरी के रहने वाले रामेश्वर का यह वीडियो मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शेयर किया है। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू से इस खिलाड़ी की मदद करने को कहा था। 

Scroll to load tweet…

शिवराज सिंह के ट्वीट के बाद केंद्रीय खेल मंत्री रिजिजू ने जवाब देन में कोई देरी नहीं की। उन्होंने रामेश्वर को भोपाल स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण(साई) सेंटर पहुंचने का कहा है।

Scroll to load tweet…