अभी लोगों को जमीन के अंदर गड़ा धन मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला उज्जैन जिले से सामने आया है। जहां एक100 साल पुराने मकान में खुदाई के दौरान घड़ों में बेशकीमती सोने चांदी के गहने और सिक्के मिले है। 

उज्जैन (मध्य प्रदेश). हमारा देश पहले सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था। इसलिए शायद अभी लोगों को जमीन के अंदर गड़ा धन मिल जाता है। ऐसा ही एक मामला उज्जैन जिले से सामने आया है। जहां एक100 साल पुराने मकान में खुदाई के दौरान घड़ों में बेशकीमती सोने चांदी के गहने और सिक्के मिले है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जमीन की खुदाई में मिला गड़ा धन
दरअसल, यह मामला जिले के महिदपुर गांव का है, जहां बुधवार को विजेंद्र और सुरेंद्र दुबे नाम के 100 साल पुराने मकान को तोड़कर नए मकान के लिए खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान दो मजदूरों को अचानक तांबे के दो घड़े दिखाई दिए। जब उन्होंने उनको निकाला तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। क्योंकि वह चांदी के सिक्कों से भरे हुए थे। मजदूर मालिक को बिना बताए उन जेवारत को लेकर रफूचक्कर हो गए।

पुलिस ने दोनों मजदूरों किया गिरफ्तार
शाम को जब मकान मालिक इस बारे में पता चला तो वह उनकी शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचा। इसके बाद दोनों मजदूरों की पुलिस ने हिरासत में लेकर उनसे गड़ा धन बरामद किया। जिसमें करीब 5 किलो चांदी के गहने और 200 ग्राम सोना था।

ये सिक्के मुगलकाल के बाताए जा रहे हैं
 पुलिस ने इन जेवरात की जांच की तो पता चला कि यह गहने सन् 1800 के मुगलकालीन सिक्के हैं। पुलिस इन मजदूरों से पूछताछ कर रही है। घटना की जानकारी लगते है मौके पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।