घर में लगी आचानक आग की चपेट में आने से मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई है, जबकि 2 साल का बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

सीधी (मध्य प्रदेश). एक दिल दहला देने वाली घटना से एक परिवार में मातम पसरा हुआ है। दरअसल सीधी जिले में सोमवार देर रात एक घर में अचानक आग लग गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई। वहीं उसका बेटा जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जिंदगी की जंग लड़ रहा है 2 साल का बेटा
दरअसल, ये दर्दनाक घटना ने सीधी जिले के रामपुर थाने क्षेत्र में सोमवार रात सामने आई है। जहां अचानक इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। आग लगने की वजह से मां-बेटे दोनों झुलस गए। आस-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला प्रियंका कोल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, वहीं उसका 2 साल का बेटा बेटा शिवांश का इलाज जारी है।

घर में मां-बेटे के अलावा कोई नहीं था
हालांकि अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया। लेकिन गांव के लोगों ने बताया, मां-बेटे रात को जब बचाओ-बचाओ चीख रहे थे, उस समय हम वहां पहुंचे दोनों बुरी तरह से झुलस चुके थे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक, जिस दौरान यह हादसा हुआ उसक समय घर में मां-बेटे के अलावा घर में और कोई नहीं था।