पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मां और दो बेटियों ने यह कदम जब उठया तब घर के पुरुष खेत पर काम करने के लिए गए थे। हैरानी बात यह थी कि एक रस्सी के तीन बराबार टुकड़े किए गए थे। वहीं तीनों के शव भी बराबर दूरी पर लटके मिले हैं।

विदिशा. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में मां और उसकी दो बेटियां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। जिसने भी इसके बारे में सुना वह हैरान था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां और बेटियों ने एक साथ लगाया मौत को गले
दरअसल, यह खौफनाक घटना विदिशा जिल के शमशाबाद थाने इलाके में सामने आई है, जहां राजेश यादव की पत्नी 50 वर्षीय सुशीला यादव, बेटी सारिका (18) और छोटी बेटी रक्षा (17) के शव घर के हॉल में रस्सी से लटके मिले। घटना की जानकारी लगते ही मौक पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल पर कोई सुसाडइ नोट नहीं मिला है। तीनों की मौत संदिग्ध है, फिर मामले की जांच की जा रही है।

मरने के लिए एक रस्सी के 3 हिस्से किए बराबर
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मां और दो बेटियों ने यह कदम जब उठया तब घर के पुरुष खेत पर काम करने के लिए गए थे। हैरानी बात यह थी कि एक रस्सी के तीन बराबार टुकड़े किए गए थे। वहीं तीनों के शव भी बराबर दूरी पर लटके मिले हैं। जांच में सामने आया कि मां सुशीला पहले कुर्सी पर तकिया रखकर ऊपर चढ़ी, फिर फंदा बनाया और कुर्सी पर लात मरकर लटक गई। इसी तरह बेटी सारिका और रक्षा ने किया।

माता-पिता से अलग रहता है बेटा
मामले की जांच कर रहे एसडीओपी बीएस सिसोदिया ने बताया-राजेश यादव की तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी अभिलाषा और बेटा मनोज की शादी हो चुकी है। बेटा मकान के दूसरे हिस्से में अपनी पत्नी के साथ रहता है। जबकि राजेश यादव अपनी पत्नी सुशीला और दो बेटियां सारिका और रक्षा के साथ रहता है।