भोपाल. शनिवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से भोपाल आते समय भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पंसद की सीट नहीं मिली तो वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं। हालांकि बाद में  साध्वी ने धरने पर बैठने की बात से मना किया।


भोपाल. स्पाइस जेट से शनिवार को दिल्ली से भोपाल आते समय भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को पंसद की सीट नहीं मिली तो वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं। हालांकि बाद में साध्वी ने धरने पर बैठने की बात से मना किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साध्वी ने एयरपोर्ट पर दर्ज करवाई शिकायत
इस दौरान साध्वी ने विमान की सेवाओं में कमी और कर्मचारियों के खराब व्यवहार की शिकायत यहां एयरपोर्ट पर दर्ज करवाई है। भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डे के निदेशक अनिल विक्रम ने बताया, ‘‘मुझे सीट आवंटन को लेकर शिकायत मिली है। हम सोमवार को इस मामले को देखेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि अपनी सीट के आवंटन से नाराज प्रज्ञा भोपाल हवाई अड्डा पहुंचने के बाद भी कुछ समय तक विमान में बैठी रहीं।

प्रज्ञा ने कहा- मुझे बुक की गई सीट नहीं दी...
बाद में प्रज्ञा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने विमान में धरना नहीं दिया। मैंने अधिकारियों को बताया कि वास्तव में स्पाइस जेट विमान सेवा का स्टाफ यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं करता है। उन्होंने मेरे साथ पहले भी ठीक से बर्ताव नहीं किया था और आज भी उनका व्यवहार अच्छा नहीं था।’’ प्रज्ञा ने कहा, ‘‘उन्होंने मुझे बुक की गई सीट नहीं दी। मैंने उनसे नियम दिखाने के लिये कहा और नहीं दिखाने पर अंत में मैंने निदेशक को बुलाया और अपनी शिकायत दर्ज कराई।’’