जबलपुर में सिक्योरिटी गार्ड की मासूम बेटी के किडनैप और हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा किसने और क्यों किया..इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 

जबलपुर, मध्य प्रदेश. यहां के तिलवारा थाने के तहत आने वाले भैरव नगर से 17 जनवरी को किडनैप हुई डेढ़ साल की मासूम की हत्या का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बच्ची की लाश बुधवार दोपहर एक कुएं से मिली। उसके सिर पर 15 किलो का पत्थर बांधकर कुएं में फेंका गया था। किसी को बच्चा का एक पैर दिखा, तब पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची के पिता मोनू बाल्मीकि ने FIR दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में दो दर्जन संदेहियों को पकड़ा था, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मां के बगल से कोई उठा ले गया था मासूम को..
मोनू बाल्मीकि एक मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड हैं। उनके पिता भी दशरथ प्रसाद भी वहीं प्यून हैं। यह परिवार एक पहाड़ी पर रहता है। कुछ समय पहले अतिक्रमण विरोधी मुहिम के चलते इनका कच्चा मकान तोड़ दिया गया था। इसके बाद ये लोग टीन शेड की आड़ लेकर रह रहा था। ईंटों के ऊपर टीन शेड बना लिया था। गुरुवार रात सभी लोग सोने चले गए। उनकी बेटी देविका अपनी मां प्रीति के साथ सो रही थी। घर में मोनू के पिता, मां मुन्नी बाई और बहन शिखा भी थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे जब प्रीति की नींद खुली, तो देविका गायब थी। आशंका है कि देविका को कोई ईंट की दीवार से कुछ ईंटें हटाकर अंदर आया होगा।