इंदौर में वैलेंटाइन-डे की सुबह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का एक तरफा प्यार में दिमाग सनक उठा। वो एक लड़की को कुल्हाड़ी लेकर मारने दौड़ पड़ा। वो जबरन शादी का दबाव बना रहा था।

इंदौर, मध्य प्रदेश. वैलेंटाइन-डे की सुबह एकतरफा प्यार में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर खुद पे काबू नहीं रख सका। वो लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन ऐसा न होते देख बौखला गया। शुक्रवार सुबह वो कुल्हाड़ी लेकर लड़की को मारने दौड़ पड़ा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी अजीबो-गरीब हरकतें करने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पेट्रोल डालकर जलाने की धमकी दे रहा था..
घटना विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित गुरुदेव कॉम्पलेक्स में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे घटी। आरोपी खुद का नाम जीत बता रहा है। उसने लड़की का रास्ता रोककर शादी करने को कहा। जब लड़की ने मना किया..तो उसने गाड़ी से पेट्रोल निकाल लिया। वो लड़की को जलाकर मार डालने की धमकी देने लगा। डरी-सहमी लड़की ने फौरन परिजनों को कॉल किया। उसनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। वहां युवक पागलों की तरह हरकतें करने लगा। बताते हैं कि जीत और लड़की दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। हालांकि अभी अलग-अलग कंपनी में जॉब करते हैं।


पिता ने किया खुलासा..
लड़की के पिता ने बताया कि जीत कॉलेज के समय से ही उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है। वे इस शादी के खिलाफ हैं। एक बार आरोपी उनके घर भी आया था। तब उनकी पत्नी ने उसे समझाइश दी थी। शुक्रवार सुबह उनकी बेटी जॉब के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया।